Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजनीति-सरकार

बच गए याकूब कुरैशी के 51 करोड़ रुपए!

[caption id="attachment_2271" align="alignleft"]सलीम अख्तर सिद्दीकीसलीम अख्तर सिद्दीकी[/caption]खबर है कि हजरत मौहम्मद साहब के कार्टून की श्रंखला बनाने वाले डेनमार्क के कॉर्टूनिस्ट कर्ट वेस्टरगार्ड की एक सोमालियाई युवक ने जान लेने की कोशिश की है। आपको याद होगा कि डेनमार्क के उस कार्टूनिस्ट का कत्ल करने वाले को हमारे शहर मेरठ के एक नेता हाजी याकूब कुरैशी ने ने 51 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। कुरैशी के ऐलान की गूंज पूरी दुनिया में हुई थी। याकूब कुरैशी रातों-रात सुर्खियों में आ गए थे। वे आशिक-ए-रसूल (पहली बार पता चला था कि आशिक-ए-रसूल कैसे बना जाता है) हो गए थे। मालूम नहीं कि सोमालिया के युवक तक आशिक-ए-रसूल के ऐलान की खबर पहुंची थी या नहीं, हां इतना जरुर है कि यदि वह युवक कार्टूनिस्ट को कत्ल करने में कामयाब हो जाता तो 51 करोड़ रुपए का हकदार हो जाता। यह सवाल भी मेरे दिमाग में घुमड़ रहा है कि याकूब कुरैशी अपने वादे पर खरे उतरते या नहीं?

सलीम अख्तर सिद्दीकी

सलीम अख्तर सिद्दीकीखबर है कि हजरत मौहम्मद साहब के कार्टून की श्रंखला बनाने वाले डेनमार्क के कॉर्टूनिस्ट कर्ट वेस्टरगार्ड की एक सोमालियाई युवक ने जान लेने की कोशिश की है। आपको याद होगा कि डेनमार्क के उस कार्टूनिस्ट का कत्ल करने वाले को हमारे शहर मेरठ के एक नेता हाजी याकूब कुरैशी ने ने 51 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। कुरैशी के ऐलान की गूंज पूरी दुनिया में हुई थी। याकूब कुरैशी रातों-रात सुर्खियों में आ गए थे। वे आशिक-ए-रसूल (पहली बार पता चला था कि आशिक-ए-रसूल कैसे बना जाता है) हो गए थे। मालूम नहीं कि सोमालिया के युवक तक आशिक-ए-रसूल के ऐलान की खबर पहुंची थी या नहीं, हां इतना जरुर है कि यदि वह युवक कार्टूनिस्ट को कत्ल करने में कामयाब हो जाता तो 51 करोड़ रुपए का हकदार हो जाता। यह सवाल भी मेरे दिमाग में घुमड़ रहा है कि याकूब कुरैशी अपने वादे पर खरे उतरते या नहीं?

वैसे याकूब कुरैशी को इतना तो करना ही चाहिए कि जिस युवक ने ऐसी कोशिश की है, उसे 51 लाख रुपए तो देने ही चाहिए। अब देखो न बेचारे को दो गोलियां भी लगी हैं। मेरे दिमाग में यह भी सवाल उठ रहा है कि यदि भविष्य में कोई कॉर्टूनिस्ट को मारने में कामयाब हो गया और वह हिन्दुस्तान से बाहर का हुआ तो याकूब साहब उसे भुगतान कैसे करेंगे ? कौनसी करेंसी में करेंगे ? खुद जाकर करेंगे या बैंक के जरिए करेंगे ? बैंक से करेंगे तो मारने वाले का बैंक एकाउंट नम्बर कहां से लेंगे्र ? कभी-कभी मैं ये भी सोचता हूं कि खुद को आशिक-ए-रसूल कहने वाले याकूब कुरैशी खुद ही इस काम को अंजाम क्यों नहीं दे लेते ? घर का पैसा घर में ही रह जाएगा। लेकिन दिक्कत यह है कि वे बड़े कारोबारी हैं। उन्हें इतनी फुरसत कहां है। वैसे भी उनके पीछे कमेले का ऐसा झमेला लगा हुआ है कि उन्हें चैन ही लगने देता। भाजपा वाले पहले ही से उनके पीछे पड़े हुए ही थे अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी उनके पीछे पड़ गया है। अब बताइए उन्हें कार्टूनिस्ट को मारने का वक्त कहां है। वे तो सिर्फ ‘सुपारी’ दे सकते हैं। उसका उन्होंने ऐलान किया हुआ है ही। वैसे याकूब कुरैशी ने जब कार्टूनिस्ट को मारने की कोशिश की खबर पढ़ी होगी तो उन्हें इस ठंड में भी पसीना आ गया होगा। अब  तक तो उन्हें लगता होगा कि जब सलमान रुश्दी का आज तक कुछ नहीं बिगड़ा तो कार्टूनिस्ट का कौन क्या बिगाड़ लेगा। लेकिन अब याकूब कुरैशी सोच रहे होंगे कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। मेरी तो उन्हें राय यही है कि 51 करोड़ का इन्तजाम करके रखें। पता नहीं कब कौन अपने मिशन में कामयाब हो जाए। फिलहाल तो याकूब साहब के 51 करोड़ बच ही गए हैं। इसके लिए उन्हें मेरी तरफ से बहुत-बहुत मुबारकबाद !

लेखक सलीम अख्तर सिद्दीक़ी 170, मलियाना, मेरठ के रहने वाले हैं। उनसे संपर्क 09837279840 पर फोन करके या फिर उनकी मेल आईडी [email protected] पर मेल करके किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...