Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भारत का बॉर्डर लांघते तीन बांग्लादेशी संपादक मय ड्राइवर गिरफ्तार!

धोबौरा : भारत की सीमा में घुसते चार लोगों को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए चार लोगों में तीन की पहचान बांग्लादेशी संपादक मोजम्मिल बाबू, एक निजि चैनल एकोत्तर टीवी के एडिटर इन चीफ तथा भोरेर कागोज के संपादक श्यामोल दत्ता के रूप में हुई है. चौथा व्यक्ति ड्राइवर है.

आरोप है कि चारों लोगों ने सुबह 6 बजे मैमनसिंह जिले की धोबौरा सीमा की जीरो लाइन के पास से भारत में घुसने का प्रयास कर रहे थे. वह घुसते इससे पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़कर मैमनसिंह पुलिस को सौंप दिया.

बताया जाता है कि बांग्लादेश के प्रमुख पत्रकारों में शुमार एकोत्तर टीवी के एडिटर इन चीफ व भोरेर कोगोज के संपादक श्यामोल दत्ता बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी बताए जाते हैं.

भारत की सीमा पर लगातार सेंधमारी को लेकर अमर उजाला की वेबसाइट में प्रकाशित एक रिपोर्ट बताती है कि इससे पहले 21 अगस्त को ढाका में पुलिस ने एक अन्य पत्रकार दंपति फरजाना रूपा और शकील अहमद को फ्रांस भागने की कोशिश करते वक्त पकड़ा गया था. इन दोनों पर आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान हत्या का आरोप भी लगा था.

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में हसीना सरकार के विरोध में हुए आंदोलन के बाद कई पत्रकारों के खिलाफ हत्या के आरोपों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं. इस मसले पर अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार अधिकार समूहों ने चिंता भी जताई है. ऐसे में मौजूदा मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार द्वारा मिले संकेत से, संभावना है कि जिन भी पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज हैं, उन्हें आरोपों की जांच पूरी होने से पहले गिरफ्तारी से मोहलत दी जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन