Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी नेटवर्क से वरिष्ठ पत्रकार गणेश ठाकुर और प्रवीण यादव के बारे में सूचनाएं

रिष्ठ पत्रकार गणेश ठाकुर को लेकर खबर है कि एबीपी नेटवर्क में उनकी जिम्मेदारियों में इजाफा किया गया है. गणेश एबीपी के मराठी चैनल एबीपी माझा में बतौर पॉलिटिकल एडिटर कार्यरत थे. नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें एबीपी न्यूज में एडिटर (वेस्टर्न रीजन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

गणेश ठाकुर एबीपी माझा समेत एबीपी न्यूज में गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के न्यूज और एडिटोरियल से जुड़े सभी कामों को लीड करेंगे.

मूलरूप से पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) के रहने वाले ठाकुर को पत्रकारिता में काम करने का 21 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2019 में एबीपी नेटवर्क के साथ कामकाज शुरू किया था.


दूसरी खबर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण यादव को लेकर आ रही है. इनपुट है कि प्रवीण को एबीपी न्यूज का नया इनपुट एडिटर नियुक्त किया गया है.

प्रवीण एबीपी न्यूज से पिछले 20 वर्षों से जुड़े हैं. इससे पहले वह ग्रुप के डिजिटल प्लेटफार्म एबीपी लाइव में बतौर एडिटर कामकाज संभाल रहे थे.

गाजीपुर, यूपी के रहने वाले प्रवीण ने आईआईएमसी से पत्रकारिता करने के बाद एबीपी नेटवर्क से ही करियर स्टार्ट किया था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Vipul रेगे

    September 18, 2024 at 1:58 pm

    उज्जैन के नरेन्द्र अकेला ने युवाओं के साथ बहुत अन्याय किया है। निहायत घमंडी और अहंकारी पत्रकार, जो एक रिपोर्टर बनने लायक नहीं है। सैकड़ों पत्रकारों का जीवन ख़राब कर चुका है ये नीच आदमी। इसकी पोल खोलिये, यदि आपके मधुर संबंध न हो तो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन