Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

पत्रकार के सवाल पर प्रेस वार्ता में गूगल करने लगीं बीजेपी सांसद

गुणानंद जख़मोला-

उत्तराखंड की सबसे धनवान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी की कल भाजपा मुख्यायल में पहली प्रेस कांफ्रेंस थी। उत्तराखंड का गोदी मीडिया (मुख्यधारा) नहीं था तो यूट्यूबर और पोर्टल वालों ने मैम पर सवालों की बौछार कर दी। जैसा कि भाजपा पूरे देश में कैंपेन चला रही है कि राहुल गांधी के अमरीका दौरे को लेकर दिये गये बयान की निंदा करें और समझदार हो चुके राहुल को आज भी पप्पू ही घोषित कर दें।

कल्पना को भी निर्देश हुए होंगे तो दौड़ी-दौड़ी जा पहुंची मुख्यालय और कर दी राहुल की घोर निंदा। कहा, देश की प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया। एक पत्रकार ने हौले से पूछ लिया कि, मैम.. राहुल गांधी ने आखिर क्या बयान दिया था? तो मैम पहले तो बगलें झांकने लगी फिर मोबाइल पर गूगल करने लगीं।

ये हाल है. भाजपा सांसद अक्सर बिना होमवर्क किये ही मीडिया के सामने आ जाती हैं. उन्हें लगता है कि गोदी और गणेश मीडिया तो हैं ही, जो कहेंगे सब सच मान लिया जाएगा।

इस बीच एक और पत्रकार ने पूछ लिया कि आप करोड़पति हैं तो आपको ओबीसी आरक्षण का लाभ क्यों मिले? मैम बौखला गयीं और दावा करने लगी कि उनके पिता ने और उन्होंने कभी ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं उठाया। जब मोदी सरकार के 100 दिनों की उपलब्धि गिनाने की बात हुई तो मैम का जवाब था, ऐतिहासिक रहे हैं 100 दिन। रोज एक नई उपलब्धि हुई। पर उपलब्धि रही क्या, बता ही नहीं सकी।

भाजपा को अपने सांसदों को होमवर्क सिखाना चाहिए। कहीं-कहीं, सही पत्रकार भी टकरा जाते हैं, गोदी और गणेश मीडिया के इतर भी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन