Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सरकारी सैंया ने DD न्यूज़ को सत्ता-वंदना और घोर साम्प्रदायिक कुप्रचार का मंच बना दिया है!

राहुल देव-

डीडी न्यूज़ कभी सबसे संतुलित, संयत, अनुत्तेजक ख़बरों के लिए जाना जाता था। अब वह शर्मनाक सत्ता-वंदना के साथ-साथ घोर साम्प्रदायिक कुप्रचार का मंच बन गया है। उसके एंकर बेशर्मी से दिन-रात भड़काऊ भाषा में हिंदू-मुस्लिम करते हैं।

अपने निजी यूट्यूब चैनलों पर तो खुलेआम सबसे घटिया क़िस्म के विपक्ष और मुस्लिम विरोधी अभियान चलाते ही हैं। सरकारी ख़बरों के प्रचार-प्रसार को तो दूरदर्शन के प्रमुख कर्तव्य के रूप में अपने जन्म से ही स्थापित कर दिया गया था।

देश ने मान लिया था कि इससे स्वतंत्र ख़बरों के लिए उम्मीद नहीं करनी चाहिए लेकिन उसकी प्रस्तुति शालीन और तथ्यात्मक तो रहेगी। दशकों तक वह रही।

अपने वर्तमान संस्करण में उसके कुछ चुनिंदा एंकर कुदर्शन न्यूज़ से होड़ कर रहे हैं, जैसे उन्हें देश में ज़हर फैलाने के लिए ही नियुक्त किया गया हो।

सरकारी सैंया तो प्रसार भारती के कोतवाल हमेशा से रहे लेकिन कभी ऐसा निम्नस्तरीय, निर्लज्ज, विषैला स्वरूप उसकी ख़बरों और चर्चाओं का कभी नहीं हुआ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Krishna Chand

    September 20, 2024 at 6:35 pm

    राहुल देव दिल पर हाथ रख कर बोलिए आप हिंदुओं के तकलीफ पर जो मुस्लिमों द्वारा दी गई हो, कभी जबान खोलें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन