Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

हरदोई पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

हरदोई। हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में आज बघौली में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी के साथ ग्रामीण अंचल के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रशान्त पाठक ने कहा कि हमें लोकतंत्र का चौथा पाया यूं नहीं कहते हैं, इसके लिए कुर्बानियों का लम्बा इतिहास है। कहा, वो दौर था जब पत्रकारिता मिशन थी, लेकिन आज दूसरे पेशेवर क्षेत्र की तरह अब यह सेक्टर भी प्रोफेशनल है। पाठक ने कहा सूत्र दिया, कि पैसा कमाने पर कोई मनाही नहीं है, लेकिन अपना काम ईमानदारी और संयम से करें और पत्रकारिता के सामान्य मूल्यों को जरूर ध्यान में रखें।

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा, प्रचण्ड गर्मी के बाद भी दूरदराज से पत्रकार साथी आते हैं तो संगठन की शक्ति पर गर्व होता है। कहा, हरदोई पत्रकार एसोसिएशन प्रामाणिक पत्रकारों का संगठन है और उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कबीर ने कहा, ग्रामीण पत्रकारों की चुनौती एकदम अलग तरह की होती है और सोशल मीडिया के प्रभाव के दौर काम करना और भी संवेदनशील हो गया है, ऐसे में सजगता और सतर्कता बहुत जरूरी है। संगोष्ठी को एसोसिएशन जिला उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला महामंत्री अरविन्द तिवारी, आदर्श त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। आयोजक अहिरोरी पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर अवस्थी परदेसी ने किया। सुधीर का आज ही जन्मदिवस भी है, सो कार्यक्रम में ही उनसे केक कटवा कर शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पाठक ने अपना समृतिचिन्ह स्थानीय पत्रकार राघवेन्द्र त्रिपाठी राघव को सम्मान स्वरूप भेंट कर दिया। इस मौके पर सौरभ त्रिपाठी, मो. आसिफ, शाहनवाज खान, पुलकित शर्मा, विराट सिंह, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, बुद्धसेन सोनी, राम शंकर आजाद, पीडी गुप्ता, अमित द्विवेदी, राहुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन