Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

कलम कैमरा के साथ हथियार भी उठाएंगे छत्तीसगढ़ के पत्रकार!

रायपुर | छत्तीसगढ़ के पत्रकार अब कलम कैमरों के साथ-साथ पिस्टल बंदूक भी उठाते नजर आएंगे. इतना ही नहीं पत्रकारों को गोली चलाने पर इनाम और मेडल भी दिया जाएगा.

दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड में 4 से 9 अक्टूबर तक सेल्फ प्रेटेक्शन इनीशिएटिव चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. रायपुर पुलिस के साथ प्रेस क्लब भी कार्यक्रम का आयोजनकर्ता है.

आयोजन समिति से जुड़े वैभव मिश्रा का कहना है कि, इस आयोजन के आयोजक रायपुर पुलिस, रायपुर प्रेस क्लब और संचालनालय है. जो छ्त्तीसगढ़ के सक्रिय पत्रकारों को भागीदारी का अवसर दे रहे हैं. 4 अक्टूबर को बाकायदा इसकी प्रैक्टिस होगी और 5-9 अक्टूबर तक प्रतियोगिता का आयोजन.

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा स्कोर हासिल करने वाले प्रतिभागी को 50,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी. साथ ही गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ड मेडल कटेगरी से भी नवाजा जाएगा. प्रतियोगिता के फॉर्म रायपुर प्रेस क्लब में उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन