Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

ऋषिकेश में संपादक पर जानलेवा हमला करने वाला शराब माफिया गिरफ्तार

षिकेश के इंद्रानगर में शराब बेचने की शिकायत पर पहुंचे संपादक योगेश डिमरी पर जानलेवा हमला करने वाले शराब माफिया सुनील गंजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस हमले में पत्रकार के सिर व अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के साथ पांव भी फ्रैक्चर हो गया था.

प्रकरण में सियासत भी गरमाई थी. लोगों ने तमाम हो-हल्ले के साथ तस्कर सुनील गंजा को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी. जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि गंजा पर लंबे समय से शराब बेचने का आरोप है.

कोतवाली ऋषिकेश में एक सितंबर को इंदिरा नगर क्षेत्र में योगेश डिमरी व उनके साथियों के साथ शराब तस्कर द्वारा मारपीट की गई थी. पत्रकार को गंभीर हालत में एम्स में एडमिट कराया गया था.

पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर सुनील कुमार उर्फ गंजा के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में FIR NO- 556/24 की धारा 109(1), 352 बीएनएस का मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त सुनील गंजा को गिरफ्तार कर लिया है.

संबंधित खबर…

ऋषिकेश में शराब तस्कर ने संपादक पर किया जानलेवा हमला, एम्स रेफर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन