Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़18 राजस्थान में चले इन थंबनेल को लेकर कानूनी कार्रवाई कर सकती है कांग्रेस, देखें

सुप्रिया श्रीनेत-

News18 राजस्थान के यूट्यूब चैनल पर एक झूठा और भ्रम फैलाने वाला थंबनेल लगाया गया था.

तिरूपति बालाजी के प्रसाद में हुई मिलावट पर शो था. पूरे शो में कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया गया था, लेकिन थंबनेल में इसे कांग्रेस का षड्यंत्र बता दिया गया.

मैंने News18 के सबसे शीर्ष संपादकों से जब बात की तो उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए वीडियो को प्राइवेट किया और थंबनेल बदला जा रहा है. थंबनेल लगाने वाली कोई 24-25 साल की लड़की थी, जिसको लगा कि कांग्रेस का नाम लगा दो, थोड़ी नफ़रत फैलाओ – वीडियो चलवाओ.

असल में तो सच यह है आज मीडिया के न्यूज़रूमों में जब ऊपर एजेंडा है नफ़रत फैलाने का तो नीचे वाले भी वही कर रहे हैं. जब एजेंडा है कांग्रेस को हर चीज़ का दोष देना तो नीचे वाले ऐसे थंबनेल बना रहे हैं.

सवाल तो ख़ैर यह भी है कि क्या गलती सिर्फ़ उस जूनियर की ही है या उसके ऊपर किसी संपादक, किसी एडिटर ने इसे चेक नहीं किया?

आज आंध्रप्रदेश में BJP के घटक दल की सरकार है, और इससे पहले भी हर चीज़ में उनका सहयोग करने वाली पार्टी की थी – तो थंबनेल तो मोदी जी का लगा कर सवाल पूछना बनता है – लेकिन वो हिम्मत कहाँ? यह पत्रकारिता का घृणित दौर है. बहुत घृणित


गुरदीप सिंह सप्पल-

News18 राजस्थान का शर्मनाक और कुत्सित प्रयास! चैनल के एक पॉडकास्ट शो में तिरुपति के लड्डू विवाद को कॉंग्रेस का बड़ा षड्यंत्र लिखा गया।

स्पष्ट है कि चैनल मैनेजमेंट द्वारा ये कॉंग्रेस को बदनाम करने, कॉंग्रेस के ख़िलाफ़ लोगों को भड़काने के लिए ऐसा लिखा गया है, जबकि कॉंग्रेस का इस विवाद से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है।

न्यूज़18 राजस्थान पर क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही चैनल को स्क्रीन पर पूरे दिन देश से और कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी माँगनी होगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन