Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के 5वीं बार अध्यक्ष बने हेमंत तिवारी मुश्किल में, देखें नोटिस व शिकायत

लखनऊ | अभी हाल में ही अपने पसंदीदा चुनाव आयोग के निर्देशन में पांचवीं बार राज्‍य मुख्‍यालय मान्‍यता समिति के अध्‍यक्ष चुने गये हेमंत तिवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्‍हें राज्‍य संपत्ति विभाग की तरफ से 11 सितंबर को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है।

हेमंत तिवारी पर 23 लाख रुपये से ज्‍यादा का सरकारी किराया बाकी है। उन्‍होंने सरकारी योजना के तहत सब्सिडी पर प्‍लॉट भी ले रखा है। नियमानुसार जिनके पास राजधानी लखनऊ में प्‍लॉट या अपना आवास है, उन्‍हें सरकारी आवास नहीं दिया जाता है, लेकिन तिवारी ने इस तथ्य को छुपाकर सरकार से आवास आवंटन कराया था, जिसका लंबे समय से उन्‍होंने किराया भी नहीं चुकाया है।

श्री तिवारी जी के अतीत के तमाम कारनामों की बिना पर स्‍वतंत्र पत्रकार डा. मोहम्‍मद कामरान ने इसकी शिकायत राज्‍य संपत्ति विभाग में की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए राज्‍य संपत्ति विभाग ने नोटिस जारी किया है।

देखें बटलर पैलेस का बी-7 मकान खाली करने का नोटिस

यहां देखें स्वतंत्र पत्रकार मो. कामरान द्वारा की गई शिकायत…

यहां देखें बकाया किराया भरने संबंधी प्रपत्र…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन