Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

4th स्टेज के कैंसर का भुजाएं लहराकर मुकाबला करते पत्रकार को पत्नी का भरपूर साथ मिला

प्रवीन तिवारी-

रिष्ठ पत्रकार और हमारे अग्रज रवि भैया (Ravi Prakash, BBC) के विवाह का 26वां सालगिरह है. उन्हें उनके वैवाहिक वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई. उनका सदैव जय-जय रहे.

हम सब जानते हैं कि रवि भैया लंग कैंसर के फोर्थ स्टेज में कैंसर से जंग लड़ रहे हैं. वे अपनी लड़ाई शानदार तरीके से कहें तो बेमिसाल ढंग से लड़ रहे हैं. कैंसर के विरुद्ध अपनी भुजाओं को लहराते हुए, सदैव मुस्कुराते हुए उससे मुकाबला कर रहे हैं. तकरीबन 70 के आसपास उनका कीमो हो चुका है. जिसमें उन्हें भाभी का भी भरपूर साथ मिल रहा है.

रवि भैया के लिए यह साल और भी खास हो गया है. उन्हें सितंबर महीने में शिकागो ,अमेरिका में दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था ‘इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लंग कैंसर ( International Association for The Study of Lung Cancer ) के द्वारा 2024 के लिए Patient Advocacy Educational Award दिया जाएगा.

समझिए यह कैंसर को लेकर मिलने वाला नोबेल प्राइज ही है. और यह रवि भैया को मिलने जा रहा है.

दरअसल, रवि भैया अपने लंग कैंसर के फोर्थ स्टेज की जानकारी होने के पहले दिन से ही कैंसर, उसके इलाज, महंगी दवा, टेस्ट आदि की बात करते रहे हैं. कैंसर रोग के इलाज को लेकर आमलोगों की वकालत करते रहे है, उनके हक की बात करते रहे हैं. सरकार क्या और कैसे करे इसकी भी पुरजोर आवाज उठाते रहे हैं.

आज की तारीख में रवि भैया कैंसर को लेकर एक मॉडल बन गए हैं, आइकॉन. उनसे लाखों लोगों को हौसला मिल रहा है. कैंसर से जंग के लिए ऊर्जा भी. तो आज उन्हें एकबार फिर दिल से सैल्यूट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Pramod. Joshi

    June 13, 2024 at 1:03 pm

    Salute

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन