
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री नियुक्त करने की घोषणा की है। रेखा गुप्ता, जो पहले दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं, दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। उनकी नियुक्ति के साथ ही भाजपा ने प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। वर्मा, जो जाट समुदाय से आते हैं, पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनकी नियुक्ति से विभिन्न समुदायों के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया गया है।
रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ था, लेकिन वे दो साल की उम्र में अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गईं। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से राजनीति में सक्रिय हुईं। भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए, उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को साबित किया है।
भाजपा के इस निर्णय के पीछे महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करना और दिल्ली की राजनीति में नए आयाम जोड़ना मुख्य उद्देश्य है। रेखा गुप्ता की प्रशासनिक क्षमता और पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता ने उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बनाया है। उनकी नियुक्ति से दिल्ली में महिलाओं के सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस घोषणा के बाद, दिल्ली भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है, जहां समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मना रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं। रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा की जोड़ी से दिल्ली में विकास और सुशासन की नई उम्मीदें जागी हैं।

वरिष्ठ पत्रकार सत्येन्द्र पीएस की ये टिप्पणी पढ़िए-
भारतीय जनता पार्टी और Narendra Modi की टीम ने दिल्ली के लिए बेस्ट मुख्यमंत्री चुना है। शायद दिल्ली के इतिहास में भाजपा का सबसे शानदार चयन Rekha Gupta हैं। पता नहीं क्यों इतने प्रतिभाशाली लोगों की तरफ मीडिया या समीक्षकों का ध्यान क्यों नहीं जाता है कि इन्हें भी सीएम बनाया जा सकता है। शायद ऐसी परंपरा नही। रही है इसलिए लोग फलनवा के बेटा, फलनवा गालीबाज नेता से ज्यादा सोच ही नही पाते कि कोई और भी मुख्यमंत्री बन सकता है। और अगर महिला नेता हो तब तो उसकी एक और डिमेरिट बन जाती है कि उसकी चर्चा ही नहीं करनी है।
राजनीति में रेखा गुप्ता का शानदार करियर रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष और छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही रेखा गुप्ता अपने आप में महिला सशक्तीकरण की मिसाल हैं।
रेखा गुप्ता के साथ उनके चयन के लिए नरेंद्र मोदी और उनकी टीम को शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि वह शीला दीक्षित की तरह ही लम्बे समय तक दिल्ली की बेहतर मुख्यमंत्री साबित होंगी और जनता को बेहतरीन केयर मिल सकेगी।


