Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

सलमान खान को लखनऊ में धनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ गाड़ी और काफिले की ज़रूरत क्यों पड़ी?, देखें संजय शर्मा का ये वीडियो

फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे सलमान खान पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ गाड़ी और काफिले में दिखे। पत्रकार संजय शर्मा ने सलमान की पीआर टीम और बॉलीवुड से सवाल पूछे हैं।

सलमान खान, धनंजय सिंह, लॉरेंस बिश्नोई और पत्रकार संजय शर्मा की तस्वीरों वाला 4PM वीडियो थंबनेल

संजय शर्मा

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ आ रही है। सलमान खुद शहर-शहर जाकर फिल्म का प्रचार कर रहे हैं।

लखनऊ में भी फिल्म की बात होनी थी। अब हर तरफ एक ही सवाल है- सलमान खान को धनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ गाड़ी और उनके काफिले की ज़रूरत क्यों पड़ गई?

शहर-शहर जाकर प्रचार करना अपनी जगह है, लेकिन सलमान जैसे सुपरस्टार की पीआर टीम से मेरा सवाल है- क्या ‘मातृभूमि’ की ब्रांडिंग में कोई कमी रह गई है?

क्या टीम फिल्म को अपने दम पर चर्चा में नहीं ला पा रही?

रिलीज़ से पहले ऐसी तस्वीर सामने आई कि लोग फिल्म का नाम लेने से पहले पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम ले रहे हैं। ये कैसी पीआर रणनीति है, जिसमें फिल्म पीछे छूट गई और बाहुबली का काफिला सुर्खियों में आ गया?

धनंजय सिंह के खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। कई मामलों में वे बरी भी हुए हैं।

सलमान साहब, आपकी तस्वीरों का असर होता है। लाखों नौजवान आपको देखते हैं। जब आप किसी बाहुबली के काफिले में निकलते हैं, तो उनके बीच क्या संदेश जाता है?

और जब यूपी पुलिस ने आपकी सुरक्षा का इंतज़ाम किया था, तो इस काफिले का फैसला किसने किया?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बीच आपकी सुरक्षा का सवाल गंभीर है। इसीलिए आपकी टीम साफ़ बताए कि धनंजय सिंह की भूमिका गाड़ी और काफिला देने तक थी या बिश्नोई से सुलह की कोई कोशिश भी हुई?

बॉलीवुड से भी मेरा सीधा सवाल है- फिल्म का प्रचार करने निकले सुपरस्टार की तस्वीर से अगर बाहुबल को चमक मिलती है, तो इस पर इंडस्ट्री में कौन बोलेगा?

4PM पर मेरा पूरा वीडियो देखिए और बताइए, लखनऊ में ‘मातृभूमि’ की ब्रांडिंग हुई या धनंजय सिंह की!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास