Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टाइम्स नाउ की महिला पत्रकार ने AAP पर लगाया दफ्तर के भीतर मारपीट का आरोप

टाइम्स नाउ न्यूज़ चैनल ने अपनी महिला पत्रकार और कैमरामैन के साथ मारपीट का आरोप लगाया है. आरोप आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों पर है.

बताया जा रहा है कि आकांक्षा खजूरिया नाम की एक रिपोर्टर AAP दफ्तर में एमएलए दुर्गेश पाठक की बाइट लेने पहुंची थी. रिपोर्टर आप विधायक से ईडी द्वारा चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में सवाल पूछने गई थी.

आप कार्यालय के मुख्य मीडिया सह-संयोजक विकास योगी ने रिपोर्टर को बिना अनुमति दफ्तर के भीतर आने से मना किया. इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि दोनों के बीच नोकझोक हो रही है.

विकास योगी ने पत्रकार से पार्टी की मीडिया टीम से बात करने की सलाह दी. पत्रकार बोली वह दुर्गेश पाठक से ही बात करेगी.

टाइम्स नाउ की वीडियो में पत्रकार और कार्यकर्ता के बीच नोकझोंक होती दिख रही है. इस दौरान पत्रकार आप दफ्तर में विधायक दुर्गेश पाठक से धन शोधन मामले में ईडी द्वारा चल रही जांच के बाबत सवाल करने पहुंची थीं.

टाइम्स नाउ द्वारा शेयर की गई वीडियो में दिख रहा है कि रिपोर्टर पुलिस हेल्पलाइन पर मदद मांग रही है. इसके बाद पत्रकार ने पुलिस से शिकायत की कि, आप कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा हाथापाई करने, गाली-गलौज और कैमरा तोड़ने का आरोप लगाया है.

इस मसले पर टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर नविका कुमार कहती हैं कि, यह दूसरी बार है जब आप पार्टी ने टाइम्स के पत्रकार के साथ दुर्व्यहार किया है. इससे पहले शीशमहल मामले में अभद्रता हुई थी.

Related News…

टाइम्स नाउ ने AAP को बदनाम करने के लिए महिला पत्रकारों को काम पर लगा दिया है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन