Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी9 गुजराती ने 30 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, लेबर कोर्ट जाने की तैयारी

टीवी9 समाचार समूह से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां लगभग तीस पत्रकारों को नौकरी से निकाल दिया गया है. वो भी कारण बताए बिना.

भड़ास को मिले इनपुट के अनुसार, पूरा मामला टीवी9 गुजराती का है. चैनल ने 30 कर्मचारियों को निकाल दिया है. इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी की वजह से कंपनी को 30 लाख का घाटा भी हुआ है.

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1833036326100169041?t=3HWDnIYOUxtV3B4FkG6qxA&s=08

बताया जा रहा है कि कंपनी की एचआर शिप्रा पाटिल और टीवी9 गुजराती के आउटपुट हेड अनिमेश पाठक ने सभी निकाले गए लोगों को धमकी भरे लहजे में कहा कि सामने से इस्तीफा दे दो वरना टर्मिनेट कर देंगे तो किसी जगह पर नौकरी भी नहीं मिलेगी.

सभी कर्मचारियों को दो माहीने की सैलरी पकड़ा दी गई किसी-किसी को ग्रेच्युटी दिया, बाकी कुछ नहीं दिया. जब एक कर्मचारी ने अपने ईएल के बदले में मुआवजा मंगा तो दिल्ली में बैठी एचआर के पैरों तले जमीन खिसक गई.

आनन फानन में उक्त कर्मचारी को टीवी9 ने 60 ईएल के 90000 रुपये चुकाए. सूचना है कि ईएल प्राप्त करने वाले कर्मचारी ने सभी कर्मचारियों की तरफ से लड़ाई की. कंपनी को 30 लोगों के अलावा जो लोग पहले कंपनी छोड़ चुके थे उसको भी पैसा देना पड़ा, जो टोटल 26 लाख से ज्यादा था.

उस बंदे का नाम हिमांशु राजगुरु बताया जा रहा है. इनपुट है कि अब ये सभी कर्मचारी लेबर कोर्ट में जाने वाले हैं. निकाले गए कर्मचारियों का कहना है कि जो कंपनी राजनीतिक दल को 1000 करोड़ दान देती है उसके पास गरीब कर्मचारियों के ईएल के पैसे तक नहीं निकलते हैं.

ये कर्मचारी 5 साल से ले के 13 साल टीवी9 गुजराती में सेवा कर चुके हैं. कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि tv9 गुजराती केवल 5 लोग चलाते हैं, जिनमें कल्पक, नीरू, अनिमेश, पुष्पेंद्र और अर्चना का नाम शामिल है.

एक पीड़ित कर्मचारी द्वारा भेजे गए इनपुट्स पर आधारित

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन