Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

देश-प्रदेश

दलितों का घर फुंकवाने के बदले मिला नारद राय को मंत्रीपद!

: अस्पताल को लूट का अड्डा बनाने वाले को मंत्री बनाना सपा को पड़ेगा महंगा : अस्पताल लूटकांड में नारद राय की भूमिका पर रिहाई मंच जारी करेगा रिपोर्ट :

बलिया । रिहाई मंच ने बलिया सदर विधायक नारद राय को दुबारा मंत्री बनाए जाने को सपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ाने वाला और दलित विरोधी मानसिकता का उदाहरण बताया है। मंच ने कहा है कि बलिया सदर अस्पताल को अपनी लूट का अड्डा बना देने और दलितों के घर जलवाने के पुरस्कार के बतौर नारद राय को मंत्री पद दिया जाना सपा को विधानसभा चुनाव में महंगा पड़ेगा।

: अस्पताल को लूट का अड्डा बनाने वाले को मंत्री बनाना सपा को पड़ेगा महंगा : अस्पताल लूटकांड में नारद राय की भूमिका पर रिहाई मंच जारी करेगा रिपोर्ट :

बलिया । रिहाई मंच ने बलिया सदर विधायक नारद राय को दुबारा मंत्री बनाए जाने को सपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ाने वाला और दलित विरोधी मानसिकता का उदाहरण बताया है। मंच ने कहा है कि बलिया सदर अस्पताल को अपनी लूट का अड्डा बना देने और दलितों के घर जलवाने के पुरस्कार के बतौर नारद राय को मंत्री पद दिया जाना सपा को विधानसभा चुनाव में महंगा पड़ेगा।

रिहाई मंच द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंच के बलिया इकाई के अध्यक्ष डाॅ अहमद कमाल और सचिव मंजूर आलम ने कहा है कि नारद राय को दुबारा मंत्री बनाकर अखिलेश यादव ने साबित कर दिया है कि उन्हें दलितों और आदिवासियों के घर फंुकवाने वाले अपराधी तत्व कितने प्रिय हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि 27 मार्च 2016 की रात को शिवपुर दीयर के गोंड़, पासी, पासवान और खरवार बिरादरी के 60 रिहाईशी झोपड़ियों को नारद राय के करीबी सजातीय अपराधियों ने न सिर्फ पूरी तरह जला दिया बल्कि लोगों पर जानलेवा हमला भी किया। लेकिन विधायक होने के बावजूद नारद राय ने  घटना स्थल का दौरा नहीं किया और पुलिस पर दबाव डाल कर अपने सजातीय दबंगों को बचाने का काम किया। नेताओं ने कहा कि इस घटना के खिलाफ चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में सदर क्षेत्र के दसियों हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर नारद राय की भूमिका की जांच की मांग की थी। जिसकी शिकायत कई बार पीड़ितों और मंच ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी किया था।

श्री डाॅ कमाल और मंजूर आलम ने अंदेशा व्यक्त किया कि नारद राय के मंत्री बनने से न सिर्फ दलितों और आदिवासियों का उत्पीड़न बढ़ेगा बल्कि सत्ताधारी पार्टी के कमजोर तबके के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी मारपीट की घटनाएं बढ़ेंगी। जैसा कि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता और उनके परिवार की महिलाओं के साथ नारद राय के बेटे निक्कू राय और उनके गंुडों ने सरेआम पुलिस की मौजूदगी में मारपीट कर के की थी जिसका एफआइआर तक दर्ज नहीं हो पाया।

रिहाई मंच नेताओं ने कहा कि नारद राय को मंत्री बनाकर सरकार ने बलिया की जनता के स्वास्थ से खिलवाड़ करने वालों और जिला अस्पताल को लूट का अड्डा बना देने वालों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल में आपूर्ति का ठेका नारद राय के बेटे नरेंद्र राय उर्फ निक्कू राय के पास है। जिन्होंने इस काम के लिए ही पशुपतिनाथ के नाम से एक एनजीओ बना रखा है। इसके अलावा अस्पताल के निर्माण और पुर्ननिमार्ण का ठेका भी राय कंस्ट्रक्शन के पास है जिसके सर्वेसर्वा नारद राय के बेटे हैं। जिसके माध्यम से सलाना करोड़ों रूपयों की लूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंच जल्दी ही नारद राय और उनके परिवार द्वारा अस्पताल को चारागाह बना देने पर एक श्वेतपत्र जारी करके जनता के बीच जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे की इस शर्मनाक लूट को बलिया की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और 2017 में सूद समेत हिसाब बराबर करेगी।

द्वारा जारी

मंजूर आलम

सचिव रिहाई मंच

बलिया

08115133184, 08726375343

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...