Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

पत्रकार मारपीट प्रकरण- एसएसपी ने भंग की एसओजी, हटेंगे 2 दर्जन पुलिसकर्मी

ऋषिकेष | शराब तस्करी के मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह द्वारा समीक्षा की गई है. एसएसपी ने मामले में कार्रवाई न करने पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) दोहात को भंग कर दिया है. इसके अलावा ऋषिकेश के दो दर्जन पुलिसकर्मियों का दूसरी जगह ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई है.

बता दें कि पिछले दिनों ऋषिकेश में अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों ने पत्रकार योगेश डिमरी के साथ इस कदर मारपीट की थी कि उन्हें एम्स में भर्ती कराना पड़ा था. मामले में तमाम हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. प्रकरण में ऋषिकेश पुलिस पर शराब तस्करों को संरक्षण देने के आरोप भी लगे थे.

मसले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा की. समीक्षा में सामने आया कि इस वर्ष अब तक कुल 113 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन एसओजी ने अवैध शराब पर कोई कार्रवाई नहीं की.

लिहाजा एसएसपी ने एसओजी देहात की टीम को भंग कर दिया है. इसके साथ ही अब थाने में तैनात दो दर्जन पुलिसकर्मियों को भी हटाया जा रहा है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sharvan saini

    September 4, 2024 at 11:00 am

    ऐसे दबंग लोग गुंडा माफिया जो खाकी और खादी के संरक्षण में रहते हैं खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों पर हमले करते हैं चाहे पत्रकार की जान पर ही बन जाए ऐसे अधिकारियों और गुंडा माफिया पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए पत्रकारों पर हमले के मामले देश भर में लगातार बढ़ रहे हैं इन पर लगाम लगनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन