Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक जागरण ने लिखा- केंद्र सरकार के लिए चुनौती है ‘NewsClick’ केस

न्यूज़क्लिक मामले में संस्थापक संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. समाचार पोर्टल पर चीन से करोड़ों रूपये लेकर भारत सरकार के खिलाफ प्रायोजित खबरें चलाने का आरोप है.

मामले में पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर की कोर्ट में स्पेसल सेल ने कानुनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धारा 13 16 17 18 और 22 के अलावा 153ए यानी दो समुदायों में द्वेष फैलाने और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में आरोप पत्र दायर किया है.

दैनिक जागरण में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक स्पेशल सेल ने दावा किया है कि, “आरोपियों के खिलाफ मजबूत तथ्यों के आधार पर आरोप पत्र दायर किया गया है. इस आधार पर कोर्ट में मजबूत पैरवी कर आरोपितों को सजा दिलाने में कामयाब रहेगी.”

जागरण लिखता है कि, “यह केस केंद्र सरकार के लिए चुनौती है, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ऊपर के आदेशानुसार कदम उठा रही है. स्पेशल सेल को गहन जांच करने में 6 माह लग गए. वहीं इस मामले में एचआर हेड अमित चक्रवर्ती पहले ही सरकारी गवाह बन चुके हैं.”

सीनियर जर्नलिस्ट बनाए जा सकते हैं आरोपी
इस मामले में आगे कई आरोप पत्र दायर होने की बात कही जा रही है. जिसमें देश के बाहर रह रहे कुछ भारतीय, विदेशी नागरिक समेत देश में रह रहे वरिष्ठ पत्रकारों को आरोपी बनाया जा सकता है. केस में अभी लंबी जांच होनी बताई जा रही है. बता दें कि, स्पेशल सेल ने 3 अक्टूबर 2023 को दिल्ली-एनसीआर समेत 100 से ज्यादा ठिकानों पर 11 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की थी. 37 लोगों को हिरासत में लिया गया था. बाद में प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती के अलावा सभी को छोड़ दिया गया था.

ये भी पढ़ें…

सरकारी गवाह बने न्यूज़क्लिक के HR हेड अमित चक्रवर्ती ने HC में वापस ली याचिका!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन