जालंधर : वरिष्ठ पत्रकार चेतन शारदा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि समारोह सोमवार को श्री देवी तालाब मंदिर के भगवान राम हाल में संपन्न हुआ। पिता किशोर चंद शारदा, माता कुसुम शारदा, पत्नी संतोष शारदा, भाई राकेश शारदा व प्रभात शारदा ने शोक सभा में संवेदना व्यक्त करने वालों का आभार व्यक्त किया।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी, मेयर सुनील ज्योति, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान शीतल विज, सोमदत्त कालिया, ललित चड्ढा, पार्षद अश्विनी भंडारी, रूबी भारद्वाज, एडवोकेट राजेश भारद्वाज, पवन मेहता, मनदीप मदान, जेके जोशी, एनके मल्होत्रा, लवली शारदा, प्रिंसिपल विभा शारदा, रविन्दर धीर, इन्द्र सूजी, दिनेश खन्ना, राजीव टंडन, डा. सुरिन्दर शारदा, नरेश शर्मा, संजय कोछड़, ललीत भसीन, सिमर सदोष, विकास शर्मा, दीपक जालंधरी, अश्विनी शर्मा, किशोर कुमार, पुरुषोतम लाल, विनोद खन्ना, अमित खन्ना और महिन्दर पाल अग्रवाल के अलावा मीडिया जगत से जुड़े पत्रकार व छायाकार सहित सामाजिक, राजनीति संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। शोक सभा में दैनिक जागरण परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।





