: अब हर कोई अपने वाहन पर नहीं लिख सकेगा प्रेस : गुवाहाटी : गाड़ियों पर प्रेस लिख कर खुद को मीडिया से होने का गलत प्रदर्शन करने वालों पर अब नकेल कसने जा रही है। राज्य का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने गैर मीडिया कर्मियों को अपने वाहनों पर प्रेस लिख चलने से रोकने के लिए एक विशेष लोगों तैयार किया है। यह लोगों सक्रिय पत्रकारों को जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री तरुण गोगोई अगले 4 अप्रैल को विधानसभा के सेंट्रल हाल में इस लोगो का विधिवत रूप से जारी करेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विभाग द्वारा प्रकाशित सप्ताहिक अखबार राइजर बातोरी के वेबसाइट का भी उद्घाटन करेंगे। डीआईपीआर के अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकार चिकित्सा कल्याण योजना के तहत प्रफुल्ल चंद्र बरुवा,प्रणब सिंहा और प्रमेश्वर चित्रकार को एक लाख रूपए तथा जदु काकोटी व राजीव भट्टाचार्य को 50 हजार का चेक प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वसंत दास सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट





