Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अलीगढ़ में हिंदुस्‍तान तथा आगरा में जिनवाणी चैनल लांच

अलीगढ़ से हिंदुस्‍तान अखबार का सत्रहवां और यूपी से आठवां संस्‍करण लांच हो गया है. इस लांचिंग की खूबी यह रही कि इसे किसी नेता ने नहीं बल्कि अलीगढ़ के पांच मेघावी बच्‍चों ने किया, जो अपने अपने क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं. अलीगढ़ के हबीब गार्डन में बैडमिंटन खिलाड़ी पंचम राघव, सोनाक्षी श्रीवास्‍तव, डांसर शुभम माहेश्‍वरी तथा शास्‍त्रीय संगीत गायिका इला खालिद एवं इब्रा खालिद ने विधिवत अखबार की लांचिंग की.

अलीगढ़ से हिंदुस्‍तान अखबार का सत्रहवां और यूपी से आठवां संस्‍करण लांच हो गया है. इस लांचिंग की खूबी यह रही कि इसे किसी नेता ने नहीं बल्कि अलीगढ़ के पांच मेघावी बच्‍चों ने किया, जो अपने अपने क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं. अलीगढ़ के हबीब गार्डन में बैडमिंटन खिलाड़ी पंचम राघव, सोनाक्षी श्रीवास्‍तव, डांसर शुभम माहेश्‍वरी तथा शास्‍त्रीय संगीत गायिका इला खालिद एवं इब्रा खालिद ने विधिवत अखबार की लांचिंग की.

इस दौरान अखबार के प्रधान संपादक शशि शेखर ने अलीगढ़ से अपने पुराने रिश्‍ते को भी याद किया. पहले दिन लगभग 92 हजार कापियों की बुकिंग थी. इसके अलावा कई सेंटरों पर भी अखबार की लांचिंग की गई. हबीब गार्डेन में आयोजित लांचिंग कार्यक्रम के दौरान सीईओ अमित चोपड़ा, आगरा के संपादक केके उपाध्‍याय, पश्चिमी यूपी के बिजनेस हेड अजय अरोड़ा, बरेली के संपादक आशीष व्‍यास, मुरादाबाद के संपादकीय प्रभारी मनीष मिश्रा, अलीगढ़ के संपादकीय प्रभारी मनोज सिंह पमार, चीफ रिपोर्टर सीपी सिंह, चीफ सब एडिटर मनोज वार्ष्‍णेय, राम कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे.

दूसरी तरफ आगरा में सी नेटवर्क ने अपने जैन चैनल जिनवाणी को लांच कर दिया है. शुक्रवार को इस चैनल को धूमधाम से जनता को समर्पित कर दिया गया. इस चैनल पर जैन धर्म पर आधारित कार्यक्रम समेत प्रोग्राम प्रसारित किए जाएंगे. उल्‍लेखनीय है कि सीटीवी नेटवर्क ने 27 नवम्‍बर को यूपी-उत्‍तराखंड आधारित न्‍यूज चैनल सी न्‍यूज लांच किया था. आगरा से प्रसारित होने वाले ये दोनों पहले सेटेलाइट चैनल हैं. जिनवाणी देश का पहला जैन चैनल है. इस दौरान चैनल एवं प्रबंधन से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...