न्यूज एक्सप्रेस चैनल बदलाव के दौर से गुजर रहा है. प्रबंधन चैनल को नए स्टेज में ले जाने के लिए पुरानी टीम के लोगों को इधर-उधर कर रहा है और नए लोगों को नई जिम्मेदारियां व चुनौतियां देकर नियुक्त कर रहा है. पता चला है कि चैनल के सेल्स और मार्केटिंग हेड शहरयार खान का ट्रांसफर गुजरात कर दिया गया है. अभी तक उनकी एक्टिविटी मुंबई सेंट्रिक थी. चर्चा है कि शहरयार खान ने तबादला स्वीकारने की जगह इस्तीफा देने वाले हैं.
एक अन्य जानकारी के मुताबिक हिंदुस्तान, बलिया से सुधांशु सिंह का तबादला वाराणसी हो गया है. सुधांशु बलिया में मीडिया मार्केटिंग इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे. उन्हें हिंदुस्तान, वाराणसी आफिस में नई जिम्मेदारी दी जाएगी. सुधांशु ईटीवी के साथ बरेली में काम कर चुके हैं. रेड एफएम और न्यूज24 में भी वे सेवाएं दे चुके हैं.
एक अन्य सूचना के मुताबिक दैनिक प्रभात, गाजियाबाद के मार्केटिंग हेड हरीश राठौर ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सीन्यूज के साथ नई पारी शुरू की है.






