सहारा समूह के न्यूज चैनलों में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकारों के कामकाज में फेरबदल किया गया है. राव बीरेंद्र सिंह को नेशनल न्यूज चैनल 'समय' का एडिटर बनाया गया है. रवि पराशर को एनसीआर चैनल का जिम्मा दिया गया है. यह पद राजेश कौशिक के निधन के चलते खाली हो गया था. स्वतंत्र मिश्रा को सहारा समय यूपी उत्तारखंड का पूरा प्रभार यानि संपादक बना दिया गया है. कई अन्य लोगों की जिम्मेदारियों में भी फेरबदल किया गया है. आंतरिक बदलाव से संबंधित सर्कुलर की एक प्रति भड़ास के पास भी आई है, जिसका आप लोग भी अध्ययन करें..

भड़ास तक सूचनाएं आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





