Arun Dogra Reetu : पत्रकार परिषद बिलासपुर ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक रिपोर्टर प्रेम ठाकुर की ग्लेशियर के नीचे दब जाने से हुई मौत पर शोक जताया है और परम पिता परमात्मा से शोक संतप्त परिवार के प्रति साहस देने की प्रार्थना की है। परिषद ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आग्रह किया है कि प्रेम के परिवार जनों को उचित मुआबजा राशि प्रदान करने की अनुकंपा करे। परिषद इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख रही है।
पत्रकार अरुण डोगरा रीतू के फेसबुक वॉल से.
उल्लेखनीय है कि मनाली के राहलाफाल से 100 मीटर दूर हिमखंड की चपेट में आकर पत्रकार की मौत हुई. पत्रकार का साथी कैमरामैन बाल-बाल बच गया. सीमा सड़क संगठन व अटल बिहारी वाजयेपी पर्वतारोहण संस्थान के बचाव दल ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद हिमखंड के नीचे दबे पत्रकार का शव बरामद किया. बुधवार सायं लगभग 4 बजे राहलाफाल के पास कवरेज के लिए गये पत्रकार प्रेम ठाकुर हिमखंड गिरने से उसकी चपेट में आ गये. इस घटना में उसके साथ गया कैमरामैन कर्ण बच गया. पुलिस के मुताबिक पत्रकार ने राहलाफाल में अपनी गाड़ी खड़ी की और उसके बाद वे लगभग 100 मीटर की दूरी पर सड़क से बर्फ हटा रही जेसीबी मशीन का छायांकन कर रहे थे. इतने में पहाड़ी से ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा और वह भी उस ग्लेशियर के नीचे दब गये.





