Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दैनिक भास्कर, रामगढ़ के संवाददाता जसपाल सिंह बेदी की सड़क हादसे में मौत

रामगढ़ के दैनिक भास्कर संवादददाता जसपाल सिंह बेदी उर्फ पाली की बुधवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। श्री बेदी रामगढ़ स्थित कार्यालय से स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी बीच रांची रोड अशोक सिनेमा के बाहर एनएच 33 पर अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पत्रकार बेदी रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष व रामगढ़ गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह बेदी के छोटे भाई थे।

इसकी खबर मिलने पर शहर के व्यवसायियों, बुद्धिजीवियों व पत्रकारों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार पत्रकार बेदी बुधवार रात आठ बजे चुटूपालू घाटी में सीटी राइट बस के पलटने की खबर संकलन करने के बाद अपने कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद वह अपने घर लौट रहे थे। श्री बेदी की दो पुत्री हैं जिनकी सूनी आंखें अपने पापा को तलाश रही हैं। श्री बेदी का आज रामगढ दामोदर नदी घात पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर रामगढ जिला इलेक्ट्रोनिक मिडिया और प्रिंट मिडिया के पत्रकारों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...