Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

उमेश डोभाल स्मृति युवा पत्रकारिता पुरस्कार इस बार भास्कर और कोमल को

: 6 एवं 7 अप्रैल को स्मृति एवं सम्मान समारोह बागेवर में : शोभा बहन, टीसी त्रिपाठी और चारुचंद्र चंदोला होंगे सम्मानित : रुद्रपुर (उत्तराखण्ड)। साल 2012 का प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में उमेश डोभाल युवा पत्रकारिता पुरस्कार दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में कार्यरत 33 वर्षीय भास्कर उप्रेती को व इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में उमेश डोभाल युवा पत्रकारिता पुरस्कार पिथौरागढ़ के जी न्यूज संवाददाता 34 वर्षीय कोमल मेहता को दिया जायेगा। इस पुरस्कार के चयन के लिये राज्य भर से प्रबुद्ध पत्रकारों, लेखकों व सार्वजनिक जीवन में काम कर रहे व्यक्तियों से युवा संभवनाशील पत्रकारों को प्रस्तावित करने का अनुरोध किया गया था जो जनपक्षीय रिपोर्टिग करते रहे हों।

: 6 एवं 7 अप्रैल को स्मृति एवं सम्मान समारोह बागेवर में : शोभा बहन, टीसी त्रिपाठी और चारुचंद्र चंदोला होंगे सम्मानित : रुद्रपुर (उत्तराखण्ड)। साल 2012 का प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में उमेश डोभाल युवा पत्रकारिता पुरस्कार दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में कार्यरत 33 वर्षीय भास्कर उप्रेती को व इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में उमेश डोभाल युवा पत्रकारिता पुरस्कार पिथौरागढ़ के जी न्यूज संवाददाता 34 वर्षीय कोमल मेहता को दिया जायेगा। इस पुरस्कार के चयन के लिये राज्य भर से प्रबुद्ध पत्रकारों, लेखकों व सार्वजनिक जीवन में काम कर रहे व्यक्तियों से युवा संभवनाशील पत्रकारों को प्रस्तावित करने का अनुरोध किया गया था जो जनपक्षीय रिपोर्टिग करते रहे हों।

मिले नामांकनों को आधार बनाते हुये उनके साल भर के कामकाज उनकी रिपोर्टिग आदि पर चर्चा उपरान्त ज्यूरी जिसमें कोटद्वार से पीटीआई के कमल जोशी, वरिष्ठ पत्रकार अनूप मिश्र, पौड़ी से वरिष्ठ पत्रकार जी.पी. सेमवाल एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा एवं ट्रस्ट की ओर से कार्यकारी बिमल नेगी की मौजूदगी में सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। इसमें ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी. मोहन नेगी एवं कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत भी उपस्थित थे।

पहले नैनीताल व हल्द्वानी में चार साल दैनिक जागरण में सेवायें दे चुके 33 साल के भास्कर उप्रेती 2008 से दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून संस्करण में वरिष्ठ संवाददाता/उपसंपादक है। हिन्दी एवं अंग्रेजी साहित्य से एम.ए. व बी.एड. की शिक्षा प्राप्त कर चुके भास्कर लेखनी के बहुत धनी हैं व जनपक्षीय मसलों पर लिखते रहे हैं। जबकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के 34 वर्षीय कोमल मेहता ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साप्ताहिक पत्र 'आज का पहाड़' से की। इतिहास से स्नातकोत्तर एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा, व पत्रकारिता में एम.ए कोमल मेहता कुछ समय जैन टीवी से भी सम्बद्ध रहे। उसके बाद उन्होंने दूरदर्शन प्रोडक्शन हाउस गिरीदूत के लिये भी काम किया। 2009 से वे पिथौरागढ़ में जी न्यूज उ.प्र. उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि हैं और अपने चैनल के माध्यम से लगतार क्षेत्र के जनपक्षीय मसलों को उठाते रहे हैं।          

उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट हर साल साहित्य, पत्रकारिता, कविता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में मनीषियों को उनकी आजन्म सेवाओं के लिये सम्मानित भी आया है। साल 2013 के सम्मानों का पहले ही ऐलान किया जा चुका है। इसके तहत उमेश डोभाल स्मृति सम्मान इतिहास, भाषा एवं लोकसाहित्य के क्षेत्र में सतत रूप से कार्य कर रहे हल्द्वानी के 72 वर्शीय ताराचन्द त्रिपाठी को, प्रचार प्रसार से दूर बागेश्वर पिथौरागढ़ की सीमा पर धरमघर में काम कर रहीं 70 वर्षीय समाज सेविका सरला बहिन की शिष्या शोभा बहिन को राजेन्द्र रावत ‘राजू’ जनसरोकार सम्मान एवं देहरादून के 74 वर्षीय कवि चारूचन्द्र चन्दोला को कविता के क्षेत्र में योगदान के लिये गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ जनकवि सम्मान दिया जा रहा है।

संगम नगरी बागेश्वर में होने वाले इस समारोह के अवसर पर स्मारिका का भी विमोचन किया जायेगा। होली के कारण इस बार यह समारोह 25 मार्च की बजाय 6 एवं 7 अप्रैल को हो रहा है। राज्य के विधानसभाध्यक्ष मा. गोविन्द सिंह कुंजवाल संगम नगरी बागेश्वर में होने जा रहे 23वें उमेश डोभाल स्मृति समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। पी.यू.सी.एल. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संविधान विशेषज्ञ एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि किरन जैन मुख्य वक्ता के रूप में ''विकेन्द्रीकृत व्यवस्था ही उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता है'' पर अपनी बात रखेंगे। इस आयोजन को उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार संगठन बागेश्वर एवं उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट के द्वारा किया जा रहा है जिसकी तैयारियां अन्तिम चरण में हैं। समारोह में राज्य के दूर-दूर से पत्रकारों, साहित्य कला व संस्कृति से जुडे महानुभावों के पहुंचने की उम्मीद है। 6 अप्रैल की शाम नगर में एक सांस्कृतिक जुलूस निकाला जायेगा इसके उपरान्त स्लाइड शो, लघु चित्रों, की प्रस्तुतियां की जायेंगी। सम्मान समारोह 10 बजे आरम्भ होगा जिसमें पत्रकारिता पुरस्कार एवं सम्मानों को दिया जायेगा। ज्ञात रहे कि पत्रकार उमेश डोभाल की मृत्यु का यह पच्चीसवां साल चल रहा है। 25 साल पहले वे शराब माफिया के खिलाफ अपनी लेखनी चलाने के कारण पौड़ी में मारे दिये गये थे। 1991 से उमेश की पत्रकारिता की धारा को याद करने के लिये यह कार्यक्रम 22 साल से नगर नगर होता आया है।

अयोध्या प्रसाद 'भारती' की रिपोर्ट. अयोध्या प्रसाद ‘भारती’ हिंदी साप्ताहिक 'पीपुल्स फ्रैंड' के संपादक हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...