Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

इंदौर प्रेस क्‍लब में राष्‍ट्रीय स्‍तर के शोध केंद्र की स्‍थापना करेगी सरकार

: भाषाई पत्रकारिता महोत्सव : समापन सत्र में सम्मान समारोह : इंदौर। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार इंदौर प्रेस क्लब में राष्ट्रीय स्तर के शोध केंद्र की स्थापना के लिए कटिबद्ध है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस शोध केंद्र की स्थापना के लिए  उचित दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

: भाषाई पत्रकारिता महोत्सव : समापन सत्र में सम्मान समारोह : इंदौर। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार इंदौर प्रेस क्लब में राष्ट्रीय स्तर के शोध केंद्र की स्थापना के लिए कटिबद्ध है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस शोध केंद्र की स्थापना के लिए  उचित दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

गृहमंत्री श्री गुप्ता ने इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सार्क देशों के भाषाई पत्रकारिता महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि इंदौर प्रेस क्लब शोध जैसे गंभीर कार्य के लिए प्रयासरत है। पिछले दिनों इंदौर प्रेस क्लब ने भोपाल आकर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन भी किया था। इस संगोष्ठी में मुख्यमंत्री और जनसंपर्क मंत्री उपस्थित थे। उन्होंने केंद्र की स्थापना के लिए जनसंपर्क विभाग के माध्यम से उचित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भविष्य में भी इंदौर प्रेस क्लब केंद्र के लिए जो भी प्रस्ताव देगा उस पर राज्य सरकार हरसंभव सहायता करेगी।
    
श्री गुप्ता ने कहा कि इंदौर प्रेस क्लब का नाम अब वैश्विक पटल पर अंकित हो गया है। वैसे भी इंदौर प्रेस क्लब का नाम पूरे देश में गर्व के साथ लिया जाता है। इंदौर ने पत्रकारिता जगत को कई मूर्धन्य संपादक दिए हैं, जिन्होंने इंदौर का नाम देश ही नहीं विदेशों में भी रोशन किया है। इंदौर की पत्रकारिता की धाक आज पूरे देश में हैं। सार्क देशों से जो पत्रकार यहां आए हैं, मैं मध्यप्रदेश सरकार की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं। अध्यक्षता प.पू. उत्तम स्वामी जी महाराज ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र हार्डिया, महापौर कृष्णमुरारी मोघे, वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी, सिम्स के डायरेक्टर डॉ. विनोद भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, वरिष्ठ छाया चित्रकार उमेश मेहता, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उपाध्यक्ष जीएम म्हाले, मुंबई के उपमहापौर मोहन मिठगांवकर, समाजसेवी निर्मल जैन, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पुष्पराजसिंह उपस्थित थे।
    
वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी ने कहा कि प्रिंट मीडिया को अपना तेवर, स्वरूप और सामग्री में बदलाव करने की जरूरत है, क्योंकि तत्काल जानकारी देने का काम इलेक्ट्रानिक मीडिया कर रहा है। प्रिंट मीडिया का महत्व कम नहीं हुआ है। वहीं इलेक्ट्रानिक मीडिया का महत्व बढ़ता जा रहा है। इंदौर ने देश को कई पत्रकार दिए हैं। ऐसे पत्रकारों का निर्माण सतत होना चाहिए। इस तरह के भाषाई पत्रकारिता महोत्सव से विचारों के आदान-प्रदान का एक नया रास्ता बना है। इंदौर प्रेस क्लब द्वारा शोध आधारित संस्था शुरू होने से गंभीर और सार्थक विषयों पर अनुसंधान होंगे।

महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि इस महोत्सव से जो निष्कर्ष निकलेंगे उसका समाज पर सार्थक प्रभाव पड़ेगा। महोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा और वरिष्ठ छाया चित्रकार उमेश मेहता ने भी आयोजन की खुलकर सराहना की। अध्यक्षीय उदबोधन में प.पू. उत्तम स्वामीजी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जाग्रति पैदा करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों की उपयोगिता आज के परिप्रेक्ष्य महत्वपूर्ण है। स्वागत उदबोधन इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने दिया। संचालन महासचिव अरविंद तिवारी ने किया। आभार कोषाध्यक्ष कमल कस्तूरी ने माना।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...