Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

शिलान्‍यास का श्रेय लेने के लिए दो गुटों में बंटे काशी के पत्रकार

गिलट बाजार स्थित पत्रकारपुरम में अगले रविवार को होने वाले पंडित ईश्वरदेव मिश्र सामुदायिक भवन शिलान्यास समारोह को लेकर काशी पत्रकार संघ दो फाड़ हो गया है। इस समारोह का आयोजन पत्रकारपुरम आवासीय समिति की ओर से किया जा रहा है जिसमें काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष कृष्णदेव नारायण राय के अलावा उत्तर प्रदेश जर्ननिस्ट यूनियन (उपजा) की स्थानीय इकाई का सहयोग मिल रहा है, जबकि इस कार्यक्रम को लेकर काशी पत्रकार संघ के महामंत्री राजेंद्र रंगप्पा तथा पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त अलग-थलग पड़ गये हैं।

गिलट बाजार स्थित पत्रकारपुरम में अगले रविवार को होने वाले पंडित ईश्वरदेव मिश्र सामुदायिक भवन शिलान्यास समारोह को लेकर काशी पत्रकार संघ दो फाड़ हो गया है। इस समारोह का आयोजन पत्रकारपुरम आवासीय समिति की ओर से किया जा रहा है जिसमें काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष कृष्णदेव नारायण राय के अलावा उत्तर प्रदेश जर्ननिस्ट यूनियन (उपजा) की स्थानीय इकाई का सहयोग मिल रहा है, जबकि इस कार्यक्रम को लेकर काशी पत्रकार संघ के महामंत्री राजेंद्र रंगप्पा तथा पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त अलग-थलग पड़ गये हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व इसी पत्रकारपुरम में हाल ही में हुए पत्रकारपुरम आवासीय योजना लोकार्पण समारोह को लेकर पत्रकार दो खेमों में बंट गये थे। उस कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व पत्रकारपुरम के प्लॉट आवंटी पत्रकारों को विश्वास में नहीं लिया गया था जिससे उनमें काफी क्षोभ था। इस आयोजन का श्रेय लेने वालों में राजेंद्र रंगप्पा और योगेश गुप्त शामिल थे। स्वर्गीय पंडित ईश्वरदेव मिश्र बनारस के जाने-माने पत्रकार हुआ करते थे। लोग उन्हें संपादक जी कहा करते थे। उन्हीं की स्मृति में पत्रकारपुरम में बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास अगले रविवार यानी सात मार्च को होना है। इसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव होंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन कराने वाली पत्रकारपुरम आवासीय समिति की ओर से जो निमंत्रण पत्र (कार्ड) लोगों को भेजा गया है उसपर निवेदक के रूप में समिति के संयोजक विकास पाठक व धर्मेंद्र सिंह, अध्यक्ष चेतन स्वरूप, महामंत्री राकेश चतुर्वेदी के अलावा काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष कृष्णदेव नारायण राय और उपजा की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष विनोद सिंह बागी के नाम छपे हुए हैं। दरअसल योगेश गुप्त के सामने सबसे बड़ी चुनौती काशी पत्रकार संघ की आड़ में अपनी पहचान को बनाये रखना है। यही वजह है कि वो पिछले दिनों पत्रकारपुरम आवासीय योजना लोकार्पण समारोह के आयोजन से एक संयोजक के रूप में जुड़े हुए थे। संघ में चार साल अध्यक्ष, चार साल महामंत्री और चार साल कोषाध्यक्ष रहने के बाद भी उनका संघ प्रेम शायद इसीलिए कम नहीं हो रहा है। जहां तक राजेंद्र रंगप्पा का सवाल है तो उनका पहले से ही भगोड़ा स्वभाव रहा है। बहरहाल सात मार्च को होने वाले पंडित ईश्वरदेव मिश्र सामुदायिक भवन शिलान्यास समारोह से इन दोनों को दूर ही रखा गया है।

दरअसल इस सामुदायिक भवन का शिलान्यास बहुत पहले ही हो जाना चाहिये था लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के चलते यह काम अधर में लटक गया था। इस भवन के निर्माण के लिए पत्रकारपुरम आवासीय समिति के संयोजक विकास पाठक ने करीब एक दशक पूर्व से ही प्रयास करना शुरू कर दिया था। उस समय वो काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष थे। श्री पाठक के अनुसार शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव होंगे। श्री पाठक ने बताया कि वर्ष 2005 में बेनियाबाग के मैदान पर हुई एक रैली में मुलायम सिंह यादव ने हम लोगों की मांग पर पंडित ईश्वरदेव मिश्र सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन इसके कुछ ही दिनों बाद प्रदेश की सत्ता बदल गई जिसके चलते यह काम लटक गया। इसी बीच काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष के रूप में मेरा कार्यकाल भी खत्म हो गया। इसके बाद संघ के पदाधिकारियों की जो नई टीम आई वह उस घोषित धनराशि को नहीं ले सकी। अब प्रदेश में फिर से सपा की सरकार आ गई है जो मुलायम सिंह यादव द्वारा घोषित 50 लाख रुपये की राशि को देने के लिए तैयार हैं। (क्‍लाउन टाइम्‍स)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...