Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मीडिया में औसत दर्जे के पत्रकार बड़ी संख्‍या में हैं : काटजू

हैदराबाद। भारतीय प्रेस परिषद् के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने पत्रकारों के लिए न्यूनतम योग्यता तय करने के लिए एक पैनल बनाने के अपने फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद मीडिया पर लगाम कसना नहीं, बल्कि इसके स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने बेहद जरूरी है, क्योंकि औसत दर्जे के पत्रकार बड़ी संख्या में हैं।

हैदराबाद। भारतीय प्रेस परिषद् के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने पत्रकारों के लिए न्यूनतम योग्यता तय करने के लिए एक पैनल बनाने के अपने फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद मीडिया पर लगाम कसना नहीं, बल्कि इसके स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने बेहद जरूरी है, क्योंकि औसत दर्जे के पत्रकार बड़ी संख्या में हैं।

पीसीआई के अध्यक्ष ने कहा, 'औसत दर्जे के पत्रकार बड़ी संख्या में हैं और पत्रकारिता की गुणवत्ता गिरी है। इसलिए हमने परिषद् के सदस्य श्रवण कुमार गर्ग के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है, जो बदली परिस्थितियों में पत्रकारों के लिए न्यूनतम योग्यता का सुझाव देगी।' काटजू ने कहा कि पत्रकारिता में कई तरह की विशेषज्ञात होती है, इसलिए एक न्यूनतम योग्यता की जरूरत है।

गर्ग ने कहा कि समिति देश में विभिन्न पत्रकारिता संस्थानों की गुणवत्ता पर भी गौर करेगी, क्योंकि फिलहाल उन पर कोई नियंत्रण नहीं है। काटजू ने कहा, 'समिति जल्द ही अपनी अनुशंसाएं सौंपेगी। पीसीआई अनुशंसाओं का अध्ययन करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो संशोधन में सुझाव देगी। इसके बाद वह भारत सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी जिसके आधार पर संसद कानून पारित कर सकती है या इसे खारिज कर सकती है।' उन्होंने कहा कि न्यूनतम योग्यता का विचार मीडिया पर लगाम कसना नहीं है बल्कि इसके स्तर में सुधार लाना है। पीसीआई प्रमुख ने कहा कि पत्रकारों की कार्य स्थिति काफी खराब है और उनका वेतन भी अच्छा नहीं है। (भाषा)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...