Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अगरतला मेडिकल कालेज के छात्रों ने पांच फोटो जर्नलिस्‍टों को पीटा

अगरतला के सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल के छात्रों ने फोटो खींच रहे पांच फोटो जर्नलिस्‍टों की पिटाई कर दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब फोटो जर्नलिस्‍ट एक महिला की मौत के बाद अस्पताल के अंदर तस्वीरें ले रहे थे. महिला के रिश्तेदारों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और फोन पर मीडिया को इस बारे में सूचना देकर अस्‍पताल में बुलाया.

अगरतला के सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल के छात्रों ने फोटो खींच रहे पांच फोटो जर्नलिस्‍टों की पिटाई कर दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब फोटो जर्नलिस्‍ट एक महिला की मौत के बाद अस्पताल के अंदर तस्वीरें ले रहे थे. महिला के रिश्तेदारों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और फोन पर मीडिया को इस बारे में सूचना देकर अस्‍पताल में बुलाया.

पुलिस ने कहा कि पत्रकारों की उपस्थिति देखकर छात्र गुस्से में आ गये और उन्होंने फोटो पत्रकारों की पिटाई करते हुए अस्पताल के सामने खड़ीं कई कारों और मोटर साइकिलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और उन पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी. पुलिस और अर्धसैनिक बलों के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका. घायल फोटो पत्रकारों को बाद में अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई.

अगरतला प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री तपन चक्रवर्ती और सूचना एवं उच्च शिक्षा मंत्री भानू लाल साहा से मुलाकात करके हमले में शामिल छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रेस क्लब के सचिव सुजीत चक्रवर्ती ने कहा कि मंत्रियों ने आश्वासन दिया है कि घटना की जांच कराई जाएगी. जांच के बाद दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...