Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

जाकिर हुसैन ट्रस्‍ट की सुनवाई इलाहाबाद बेंच में ट्रांसफर को कोर्ट में चुनौती

इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच में केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के डॉ. ज़ाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की कथित अनियमितताओं के सम्बन्ध में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा दायर रिट याचिका 01 मार्च 2013 को इलाहाबाद बेंच स्थानांतरित कर दिया गया. यह आदेश चीफ जस्टिस शिव कीर्ति सिंह द्वारा ट्रस्ट के राज्य कोर्डिनेटर मोहम्मद कौनैन हुसैन द्वारा दिये आवेदन कर किया गया था.

इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच में केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के डॉ. ज़ाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की कथित अनियमितताओं के सम्बन्ध में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा दायर रिट याचिका 01 मार्च 2013 को इलाहाबाद बेंच स्थानांतरित कर दिया गया. यह आदेश चीफ जस्टिस शिव कीर्ति सिंह द्वारा ट्रस्ट के राज्य कोर्डिनेटर मोहम्मद कौनैन हुसैन द्वारा दिये आवेदन कर किया गया था.

अब डॉ. ठाकुर ने इस स्थानांतरण आदेश को चुनौती देते हुए एक रिट याचिका लखनऊ बेंच में दायर किया है. इस याचिका में कहा गया है कि चीफ जस्टिस का स्थानांतरण आदेश एक न्यायिक आदेश नहीं बल्कि एक प्रशासनिक निर्णय है, जिसमें उन्होंने स्थानांतरण सम्बंधित आवेदन के विरोध में डॉ. ठाकुर द्वारा प्रस्तुत विभिन्न बिंदुओं को दरकिनार करते हुए एकपक्षीय रूप से अपना आदेश पारित किया. याची के अधिवक्ता अशोक पाण्डेय हैं. मामले की सुनवाई मंगलवार (09 मार्च) को होगी.

डॉ. ठाकुर की ओर से 15 अक्टूबर 2012 को दायर पीआईएल में कहा गया था कि इस ट्रस्ट द्वारा की गयी कथित गडबडियों, जालसाजी आदि के बारे में इतने साक्ष्य रखे गए हैं कि इसमें उत्तर प्रदेश सरकार तथा जांचकर्ता एजेंसी ईओडब्ल्यू को तत्काल एफआईआर दर्ज कर अग्रिम विवेचना करनी चाहिए. स्थानान्तरण के पूर्व इस पीआईएल की सुनवाई जस्टिस उमा नाथ सिंह और जस्टिस डॉ. सतीश चंद्र की बेंच के सामने नियमित रूप से हो रही थी.

याचिका की मूल प्रति पढ़ने के लिए क्लिक करें – जाकिर हुसैन ट्रस्‍ट पीआईएल मामला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...