राकेश कुमार सिंह को फारवर्ड प्रेस का वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली नियुक्त किया गया है। श्री राकेश इससे पहले सराय (सीएसडीएस) में सीनियर कंटेट एडिटर तथा मीडिया शोधार्थी के रूप में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उनके पास अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों में वरिष्ठ पब्लिक रिलेशन अधिकारी के रूप में काम करने का अनुभव है। पिछले दिनों उनका कथा संस्मरण 'बम शंकर, टन गणेश' नाम से पुस्तकाकार प्रकाशित हुआ है।
वहीं दूसरी तरफ सोविक गांगुली को फारवर्ड प्रेस का कोलकाता संवाददाता बनाया गया है। सोविक इससे पहले कई जगहों पर काम कर चुके हैं तथा बंगाल के युवा पत्रकारों के बीच एक चर्चित वेव जनर्लिस्ट के रूप में जाने जाते हैं। गौरतलब है कि फारवर्ड प्रेस ने कोलकाता मे चार संवाददाताओं की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। सौविक कोलकाता में नियुक्त होने वाले फारवर्ड प्रेस के पहले पत्रकार हैं। तीन अन्य पदों पर नियुक्तियां अभी होनी हैं, इनमें एक पद 'कला एवं सस्कृति संवाददाता, पश्चिम बंगाल' का है। फारवर्ड प्रेस द्वारा विभिन्न स्थानों के लिए विज्ञापित संवाददाता पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है।






