वरिष्ठ टेक्निशियन अमित मित्तल के बारे में खबर है कि समाचार प्लस से जुड़ गए हैं. उन्हें चैनल का टेक्निकल हेड बनाया गया है. अमित टीवी की दुनिया के जाने माने नाम है. वे आजतक की फाउंडर टीम के सदस्य रहे हैं. इसके अलावा वे सीएनबीसी, इंडिया टीवी और लाइव इंडिया में भी लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं. अमित के आने से समाचार प्लस चैनल को भी मजबूती मिली है. अमित मित्तल के समाचार प्लस में जुड़ने की पुष्टि चैनल के एडिटर इन चीफ उमेश कुमार ने की.






