Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गोरखपुर के सिटी इंचार्ज प्रदीप श्रीवास्‍तव को अमर उजाला ने दिया सेवा सम्‍मान

अमर उजाला, गोरखपुर में कार्यरत प्रदीप कुमार श्रीवास्‍तव को उनके काम के लिए प्रबंधन ने सम्‍मानित किया है. उन्‍हें अखबार की तरफ से सेवा सम्‍मान प्रदान किया गया है. प्रदीप इन दिनों सिटी इंचार्ज के रूप में अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. तेजतर्रार पत्रकारों में शुमार प्रदीप पिछले छह सालों से अमर उजाला के साथ जुड़े हुए हैं. उन्‍होंने अमर उजाला के लिए गोरखपुर में कई स्‍टोरियां ब्रेक की.

अमर उजाला, गोरखपुर में कार्यरत प्रदीप कुमार श्रीवास्‍तव को उनके काम के लिए प्रबंधन ने सम्‍मानित किया है. उन्‍हें अखबार की तरफ से सेवा सम्‍मान प्रदान किया गया है. प्रदीप इन दिनों सिटी इंचार्ज के रूप में अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. तेजतर्रार पत्रकारों में शुमार प्रदीप पिछले छह सालों से अमर उजाला के साथ जुड़े हुए हैं. उन्‍होंने अमर उजाला के लिए गोरखपुर में कई स्‍टोरियां ब्रेक की.

गोरखपुर में एक बड़े घोटोले को अंजाम देने की तैयारी के खुलासे से गोरखपुर के तत्‍कालीन कमिश्‍नर के रविंद्र नायक इतने खफा हुए थे कि उन्‍होंने अमर उजाला के खिलाफ विज्ञप्ति भेजकर इस अखबार को न पढ़ने की बात लिख दी. हालांकि बाद में उन्‍हें गलती का एहसास होने पर उन्‍होंने विज्ञप्ति वापस मंगा ली थी. प्रदीप इसी तरह की अपनी कई खबरों से प्रशासन को हिलाते रहे हैं. उनके बेहतरीन कार्य को देखते हुए संपादक प्रभात सिंह एवं यूनिट हेड अरुण सहाय ने उन्‍हें सम्‍मानित किया. इसके लिए उन्‍हें प्रमाण पत्र भी दिया गया.

प्रदीप लंबे समय से यूपी तथा बिहार की पत्रकारिता में जमे हुए हैं. वे अमर उजाला के साथ काम करने से पहले लंबे समय तक दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी गिनती गोरखपुर के अच्‍छे खोजी रिपोर्टरों में की जाती है. वे मुरादाबाद, मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर विभिन्‍न अखबारों के लिए काम कर चुके हैं.

प्रदीप से जुड़ी खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें – गोरखपुर मंडल के कमिश्‍नर ने जारी की अमर उजाला न पढ़ने की विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...