नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला किया गया है, ये दोनों पत्रकार कासना में पैराडाइज गर्ल्स हॉस्टल में चल रही अनियमितताओं की कवरेज के लिए पहुंचे थे। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने बिजली पानी की शिकायत की थी, जिसी कवरेज के लिए ये दोनों पत्रकार गए थे। आरोप है कि हॉस्टल के मालिक सुनील सेठी और सुमित सेठी ने अपने कर्मचारियों तथा बाउंसरों के साथ मिलकर दोनों पत्रकारों को लाठियों से जमकर पीटा।
इस हमले में एक पत्रकार की नाक टूट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की यहां तक कि पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन उसने पत्रकारों को बचाने की कोशिश नहीं की, बाद में आला अफसरों की दखल पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से ग्रेटर नोएडा के मीडियाकर्मियों ने जबर्दस्त रोष है।






