वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के कविता संग्रह 'साधो! जग बौराना' का लोकार्पण 18 अप्रैल को साहित्य अकादमी में होगा. शाम छह बजे से आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार राजेंद्र यादव एवं कवि अशोक वाजपेयी होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के जाने माने आलोचक नामवर सिंह करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्याम कश्यप, प्रियदर्शन एवं वर्तिका नंदा होंगी.
इस मौके पर सुशील कुमार एवं उनके साथियों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति की जाएगी. मुकेश कुमार ने अपने सभी परिचितों तथा शुभचिंतकों से इस मौके पर उपस्थित होने की अपील की है. मुकेश कुमार की किताब का प्रकाशन राजकमल ने किया है. उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार देश के वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार हैं. पिछले लगभग तीन दशक से वे प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के जाने पहचाने चेहरे बने हुए हैं. नीचे निमंत्रण पत्र एवं किताब का आवरण.








