पटना से खबर है कि चंदन कुमार झा ने फेम इंडिया पत्रिका से इस्तीफा दे दिया है. वे इस पत्रिका के साथ ब्यूरोचीफ के रूप में जुड़े हुए थे. चंदन के अपनी नई पारी फिर इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ शुरू की है. उन्होंने रांची से संचालित न्यूज चैनल कशिश न्यूज ज्वाइन किया है. वे पटना में बैठकर अपनी कार्यभार संभालेंगे. चंदन आर्यन टीवी से इस्तीफा देने के बाद फेम इंडिया पत्रिका से जुड़े थे.
पिछले दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय चंदन ने करियर की शुरुआत सन 96 में पटना में ही आर्यावर्त अखबार के साथ की थी. इसके बाद वे प्रभात खबर तथा दैनिक जागरण को अपनी सेवा देने के बाद सहारा से जुड़ गए थे. वे लंबे समय तक सहारा समय के ब्यूरोचीफ रहे. सहारा से इस्तीफा देने के बाद वे साधना न्यूज से ब्यूरोचीफ के रूप में जुड़े और लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं. साधना छोड़ने के बाद आर्यन टीवी से जुड़ गए थे.





