एचटी मीडिया लिमिटेड ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय साप्ताहिक सिंगापुर से लांच किया. प्रबंधन का माना है कि सिंगापुर से लांच एचटी का 'मिंट एशिया' साप्ताहिक भारत और सिंगापुर के बीच मौजूद सूचना के गैप के लिए पुल का काम करेगा.
एचटी मीडिया के पब्लिशर और बिजनेस हेड विवेक खन्ना ने कहा कि यह साप्ताहिक न्यूज एनालसिस के साथ अर्थव्यवस्था तथा व्यापार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए सिंगापुर में मौजूद भारतीय व्यापारियों इससे अवगत कराएगा. प्रबंधन का लक्ष्य है कि वे सिंगापुर में मौजूद भारतीयों के पास फर्स्ट हैंड न्यूज एनालसिस के साथ पहुंचे. प्रबंधन ने तीन हजार कॉपियों के साथ इसकी शुरुआत की है. इसका प्रकाशन सिंगापुर से ही किया जा रहा है.






