Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अब पूरे प्रदेश के पत्रकारों को मुफ्त चिकित्‍सा सुविधा की मांग करेंगे के विक्रम राव

लखनऊ। इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) ने राज्य सरकार द्वारा राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देने के फैसले का हार्दिक स्वागत किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष के विक्रम राव ने आज मंत्रिपरिषद द्वारा लिये गये इस ऐतिहासिक फैसले पर पूरे प्रदेश की पत्रकार बिरादरी की ओर से  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आभार प्रकट करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी प्रदेश सरकार पत्रकार हित में आवश्यक कदम उठायेगी।

श्री राव ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों के लिये चिकित्सा सुविधा का प्रबंध पूर्व से ही है लेकिन बेहतर इलाज के लिए एसजीपीजीआई में भी यह सहूलियत देने की मांग काफी समय से लम्बित थी जिसे आज अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी की सरकार ने पूरा किया है। श्री राव ने कहा कि विगत कुछ वर्षों के दौरान धनाभाव के चलते संजय गांधी पीजीआई में इलाज पूरा नहीं कराने के कारण कई पत्रकार साथियों को असमय ही हमारे बीच से विदा होना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि आईएफडब्लूजे जल्दी ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर पत्रकारों के हित में पहली बार उठाये गये इस कदम के लिए आभार ज्ञापित करेगी। उन्होंने कहा कि फेडरेशन के सचिव हेमंत तिवारी व लखनऊ के अध्यक्ष सिद्धार्थ कलहंस बीते काफी समय से इस मांग को लेकर प्रयासरत थे। गौरतलब है कि मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष व सचिव सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी फेडरेशन से संबद्ध हैं व समय समय पर पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं।

श्री राव ने कहा है कि अगले चरण में पूरे प्रदेश के पत्रकारों को यह सुविधा दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की जायेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि लखनऊ में पत्रकारों के लिये नई आवासीय योजना के बारे में प्रदेश सरकार जल्द ही सकारात्मक कदम उठायेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...