Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

गोरे अंग्रेज चले गए लेकिन स्‍वदेशी अंग्रेज देश को दीमक की तरह चाट रहे हैं : अन्‍ना

समाजसेवी अन्ना हज़ारे की अगुआई में चल रहे जनतंत्र यात्रा का पड़ाव 7 अप्रैल, रविवार को हरियाणा के नत्थू सराय, भाटू कलां, आदमपुर, बालसमांड, हिसार और तोसहम होते हुए भिवानी पहुंचा. अन्ना हज़ारे के साथ इस जनतंत्र यात्रा में पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल वीके सिंह, वर्ल्ड सूफ़ी काउंसिल के चेयरमैन मौलाना सूफ़ी जिलानी कत्ताल और चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय समेत हज़ारों लोग शामिल है.

समाजसेवी अन्ना हज़ारे की अगुआई में चल रहे जनतंत्र यात्रा का पड़ाव 7 अप्रैल, रविवार को हरियाणा के नत्थू सराय, भाटू कलां, आदमपुर, बालसमांड, हिसार और तोसहम होते हुए भिवानी पहुंचा. अन्ना हज़ारे के साथ इस जनतंत्र यात्रा में पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल वीके सिंह, वर्ल्ड सूफ़ी काउंसिल के चेयरमैन मौलाना सूफ़ी जिलानी कत्ताल और चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय समेत हज़ारों लोग शामिल है.

अन्ना हज़ारे ने जनतंत्र यात्रा के दौरान हिसार और भिवानी में विशाल जनसभा को भी संबोधित करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा का मक़सद देश के लोगों को जागरूक करना है. अन्ना हज़ारे के अनुसार, देश में किसानों, मज़दूरों, छात्रों और नौजवानों के साथ नाइंसाफ़ी हो रही है. भ्रष्टाचार की वजह से आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार इस समस्या को ख़त्म करने की बजाय उसमें खाद-पानी देने का काम कर रही है. यही वजह है कि केंद्र सरकार सशक्त जन लोकपाल विधेयक पारित करने की बजाय उसे ठंडे बस्ते में रखना चाहती है.

अन्ना के अनुसार, देश की जनता को अब आज़ादी की दूसरी लड़ाई लड़नी होगी, क्योंकि गोरे अंग्रेज तो चले गए, लेकिन ये स्वदेशी अंग्रेज (मौजूदा राजनेता) भारत को दीमक की तरह चाट रहे हैं. इसलिए देश की जनता ख़ासकर युवाओं को अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास करना चाहिए, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का जो सपना गांधी जी ने देखा था वह पूरा हो सके.

वहीं दूसरी ओर जनतंत्र यात्रा में शामिल पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने भिवानी में आयोजित सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई केंद्र सरकार की ग़लत नीतियों की देन है और सरकार इसे नियंत्रित इसलिए नहीं करती है, क्योंकि इससे मुनाफ़ाखोरों, भ्रष्ट राजनेताओं एवं कारोबारियों को फ़ायदा होता है. जनरल सिंह के मुताबिक़, बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान में चीनी और पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें भारत के मुक़ाबले सस्ती हैं. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? इसके लिए उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

जनसभा को संबोधित करते हुए वर्ल्ड सूफ़ी काउंसिल के चेयरमैन मौलाना सूफ़ी जिलानी कत्ताल ने कहा कि यह मुल्क मेहनतकश किसानों और मज़दूरों का है, लेकिन गुरबत के शिकार यही दो वर्ग हैं. मौलाना जिलानी के अनुसार, अन्ना हज़ारे मुल्क के आम अवाम की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए लोगों को चाहिए कि वे अन्ना के साथ मिलकर इस तहरीक को कामयाब बनाएं. उल्लेखनीय है कि समाजसेवी अन्ना हज़ारे की अगुआई में चल रही इस जनतंत्र यात्रा में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...