जनसंदेश टाइम्स, इलाहाबाद से खबर है कि जीएम जीएस शाक्या के इस्तीफे के बाद खाली पड़े पद की जिम्मेदारी रंजीत कुमार को सौंपी गई है. वे बनारस में प्रिंटिंग प्रेस में प्रोडक्शन मैनेजर के पर पर कार्यरत थे. नई व्यवस्था होने तक वे इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. रंजीत कुमार को अस्थाई रूप से इलाहाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद में जनसंदेश टाइम्स के जीएम रहे जीएस शाक्या ने आनंद त्रिपाठी एवं प्रबंधन से अनबन होने के बाद इस्तीफा दे दिया था.
शाक्या के साथ लगभग सवा दर्जन अन्य लोगों ने अखबार को अलविदा कह दिया था, जिसमें ज्यादातर टेक्निकल, सर्कुलेशन एवं प्रोडक्शन विभाग के लोग शामिल थे. इसके बाद से ही इलाहाबाद में स्थिति गड़बड़ हो गई थी.





