चैनल वन से खबर है कि संजय पाठक ने यहां वरिष्ठ पद पर ज्वाइन किया है. वे चैनल को हेड करेंगे. उदय सिन्हा के इस्तीफा देने के बाद प्रबंधन ने संजय पाठक को अपने साथ जोड़ा है. संजय इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे चैनल के संचालन के लिए अपने साथ कुछ और लोगों को भी ला रहे हैं.
अनंत टाइम्स, लखनऊ से खबर है कि विवेक राय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टिंग कर रहे थे. विवेक ने अपनी नई पारी लखनऊ में ही 4रीयल न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है. वे इसके पहले चैनल वन को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. विवेक के अलावा अनिल यादव भी 4रीयल न्यूज के साथ कैमरामैन के रूप में जुड़े हैं. वे इसके पहले कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





