राजस्थान के चुरू शहर के राजीव मार्केट स्थित शेखावाटी केबल नेटवर्क प्रा. लि. द्वारा संचालित टीवी चैनल एससीएन टुडे का उद्घाटन मंगलवार सुबह मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष गौरीशंकर मंडावेवाला ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि व्यवसायी पवन कुमार बगडिया थे, अध्यक्षता परमेश्वरलाल जालुका ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडावेवाला ने चैनल के शुभारंभ के मौके पर संचालक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उक्त चैनल आमजन की भावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए जन समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्य करे।
उन्होंने चैनल के संचालक मंडल से बिना किसी पूर्वाग्रह से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया, जिला महामंत्री वासुदेव चावला, पूर्व जिला प्रमुख विजय कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष किशन आसेरी, अल्पसंख्यक नेता सलीम गौरी, ब्रह्मानंद राजोतिया, अभिषेक चोटिया, चेतराम सहारण, विनोद गढवाल, महेन्द्र धानुका, ताराचंद बांठिया सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रारंभ में चैनल संचालक मंडल के कुंजबिहारी बिरमीवाला, डॉ. मनोज शर्मा, अमित तिवारी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शेखावाटी केबल नेटवर्क प्रा. लि. के प्रबंधक आरिफ खान ने आभार व्यक्त किया। चैनल की टीम के अरविंद प्रजापत, सुरेन्द्र गुर्जर, कुलदीप चौहान, रविन्द्र सैनी, लक्ष्मीकांत औझा, सोहेल खान ने सहयोग किया।





