भोपाल : राज्य शासन ने जनसंपर्क विभाग की राज्य-स्तरीय अधिमान्यता समिति का गठन किया है। समिति में 24 सदस्य शामिल किए गए है। यह समिति आदेश जारी होने के दिनांक 5 अप्रैल, 2013 से एक वर्ष के लिये प्रभावशील रहेगी। समिति में सर्वश्री हेमंत शर्मा, अरुण चौहान (इंदौर), मृगेन्द्र सिंह, नितेन्द्र शर्मा, रंजन श्रीवास्तव, वीरेन्द्र शर्मा (भोपाल), पंकज शुक्ला (जबलपुर), लोकेन्द्र पाराशर (ग्वालियर) को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार समिति में मिलिंद घटवई, अनुराग उपाध्याय, बृजेश राजपूत, आत्मदीप, अमित जैन, सुशील शर्मा, अक्षत शर्मा (भोपाल), धर्मेन्द्र भदौरिया (ग्वालियर), गिरीश उपाध्याय, ह्रदयेश दीक्षित, श्रीमती दीप्ति चौरसिया (भोपाल), श्री प्रवीण खारीवाल, श्री अरविंद तिवारी (इंदौर) श्री सतीश एलिया, श्री जिनेश जैन तथा श्री सिद्धार्थ रंजन दास (भोपाल) को भी सम्मिलित किया गया है।






