अलीगढ़ में पी7 न्यूज के साथ जुड़े रहे मनीष शर्मा ने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज के साथ शुरू की है. उन्होंने दिल्ली में इंडिया न्यूज के एसाइनमेंट डेस्क पर ज्वाइन किया है. वे पिछले चार सालों से पी7 न्यूज के साथ जुड़े हुए थे.
दैनिक जागरण, महराजगंज से इस्तीफा देने वाले दुर्गा प्रसाद ने अपनी नई पारी हिंद मोर्चा अखबार के साथ शुरू की है. उन्हें अखबार में रिपोर्टर बनाया गया है. पिछले दिनों दुर्गा समेत लगभग डेढ़ दर्जन लोगों का जागरण से नाता टूट गया था. दैनिक भास्कर, अंबाला में कार्यरत रहे अंशुल कुमार ने अपनी नई पारी अमर उजाला के साथ शुरू की है. उन्हें अंबाला में रिपोर्टर बनाया गया है.





