Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

हादसे में जागरण के पत्रकार अजय की मौत, कोडरमा में शोक

कोडरमा जिले से बहुत ही बुरी खबर है। बांझेडीह स्थित कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार को हुए एक हादसे में दैनिक जागरण के जयनगर प्रखंड संवाददाता अजय कुमार सिंह की मौत हो गयी। जयनगर के युवा पत्रकार अजय की मौत से इलाका शोक में है। बताया जाता है कि अजय सुबह वहां अपने काम के सिलसिले में गये हुए थे। इसी दौरान बोल्डर लदा ट्रैक्टर का ट्रेलर अजय पर गिर गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गये। आनन फानन में उन्हें पार्वती क्लिनिक झुमरीतिलैया लाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद रांची रेफर कर दिया गया, परन्तु रास्ते में उनकी मौत हो गयी।

कोडरमा जिले से बहुत ही बुरी खबर है। बांझेडीह स्थित कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार को हुए एक हादसे में दैनिक जागरण के जयनगर प्रखंड संवाददाता अजय कुमार सिंह की मौत हो गयी। जयनगर के युवा पत्रकार अजय की मौत से इलाका शोक में है। बताया जाता है कि अजय सुबह वहां अपने काम के सिलसिले में गये हुए थे। इसी दौरान बोल्डर लदा ट्रैक्टर का ट्रेलर अजय पर गिर गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गये। आनन फानन में उन्हें पार्वती क्लिनिक झुमरीतिलैया लाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद रांची रेफर कर दिया गया, परन्तु रास्ते में उनकी मौत हो गयी।

घटना के बाद उनके शव को कोडरमा सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण के लिये लाया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम जयनगर में उनका अंतिम संस्कार हुआ, मुखाग्नि छोटे भाई अशोक ने दी। युवा पत्रकार अजय कुमार सिंह की उम्र महज 25 वर्ष थी और लगभग एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। अचानक हुए इस हादसे से उनके परिवार पर बडा पहाड टूट पडा है।

 नवयुग देगा नौ लाख मुआवजा : केटीपीपी में हुए इस हादसे के बाद आज दिन में डीवीसी प्रबंधन, नवयुग कंस्ट्रशन कंपनी और पत्रकारों व अन्य प्रतिनिधियों के बीच हुए वार्ता के बाद नवयुग ने नौ लाख रूपये मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की बात स्वीकार की है। तत्काल अंतिम संस्कार के लिये 50 हजार रुपये दिये गये जबकि शेष राशि एक महीने के भीतर दी जायेगी। दरअसल अजय इन दिनों नवयुग के लिये काम भी कर रहा था। वार्ता के दौरान डीवीसी के मुख्य अभियंता, नवयुग के अधिकारी, पत्रकार के अलावा विधायक अमित यादव, भाजपा जिलध्यक्ष सुरेश यादव, झाविमो नेता जानकी यादव, माले नेता रामधन यादव, श्यामदेव यादव, आजसू जिलाध्यक्ष संजय यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद थे।

पत्रकारों ने शोक जताया : जयनगर के युवा पत्रकार अजय कुमार सिंह के असामयिक निधन पर जिले भर के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में सतीश कुमार, विनोद विश्‍वकर्मा, अनूप कुमार, जगदीश सलूजा, विकास कुमार, संजीव समीर, आफताब आलम, सत्येन्द्र गौतम, संजय साजन, आशुतोष सिन्हा, सीबी पांडेय, अरूण कुमार, मनोज कुमार झुन्नू, मनीष राज, विश्‍वजीत कुन्दन, मनोज सिंह, अमित कुमार, भोलाशंकर, गजेन्द्र बिहारी, आत्माराम शर्मा, रंजीत भारती, राजेश सिंह, संतोष राणा, अभिमन्यु पांडेय, अरविन्द चौधरी, समरेन्द्र सिन्हा, कुमार रमेशम, राजकुमार सिन्हा आदि शामिल हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...