Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गाजीपुर

गाजीपुर के सांसद राधेमोहन सिंह को शर्म नहीं आती (देखें तस्वीर)

Braj Bhushan Dubey : सांसद जी। जिला पंचायत का रिमोट वापस करिये। आपकी गन्‍दगी को करूंगा उजागर। ….सम्‍मानित साथियों। ये गाजीपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री राधेमोहन सिंह जी हैं। जिला पंचायत के चेयरमैन के रूप में श्रीमती पंचरतनी देवी को बनाने में इनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका है इसलिये जिला पंचायत का रिमोट कण्‍टोल भी इनके हाथों में है। कारण कि बेचारी चेयरमैन पहले अंगूठा लगाती थी किन्‍तु अब किसी प्रकार हस्‍ताक्षर करने आ गया है। अब सांसद जी के हस्‍तक्षेप से जिला पंचायत में सदस्‍यों के निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य कराये जा रहे हैं।

देखें। राज्‍य वित्‍त आयोग से प्रकाशित निविदा के अनुसार जिन लोगों ने पंचरतनी देवी को अपना मत नहीं दिया है उनके क्षेत्रीय विकास के लिये तीन-तीन लाख तथा सांसद जी के चहेतों व सपा के लोगों के लिये 16 से 20 लाख व उससे भी अधिक। एक समारोह में रात्रि को भोजन के दौरान मैने सांसद से इसे रोकने का अनुरोध किया तो उनका कहना था कि आपने मत नहीं दिया इसलिये ऐसा हो रहा है।

अब ये महानुभाव लाठी के बल पर मत लेंगे। मैने कहा शर्म तो आप सहित आपके कतिपय जनप्रतिनिधियों को आनी चाहिये जिन लोगों ने धनबल, बाहुबल व सत्‍ता बल का प्रयोग कर सबका मत अर्जित किया। आप क्‍या सोच रहे हैं कि सभी बिक जायें। काफी तीखी बातचीत हुयी। मैंने उनके आवास पर इसके लिये सत्‍याग्रह करने की बात उनसे कह दिया और कहा कि आपकी बुराइयों को मैं जनता के सामने चिल्‍ला चिल्‍ला कर बताउंगा।

आम आदमी पार्टी के गाजीपुर जिलाध्यक्ष और प्रखर सोशल एक्टिविस्ट ब्रजभूषण दुबे के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...