एनआरएचएम अनुबंध नवीनीकरण में नियुक्ति पर संविदा कर्मियों से पैसा मांगने की खबरों का अनंत टाइम्स अखबार गाजीपुर के ब्यूरो इंचार्ज सुजीत कुमार सिंह प्रिंस द्वारा खुलासा करने की घटना को सीबीआई ने अपने संज्ञान में ले लिया है। गाजीपुर सीएमओ ऑफिस के बिलिंग बाबू राजेश यादव ने संविदाकर्मियों की नियुक्ति अनुबंध के नवीनीकरण के लिये एक महीने के वेतन की मांग थी। अनंत टाइम्स ने इस खबर को साक्ष्यों के साथ पेश किया था।
मामला बढ़ने पर बिलिंग बाबू राजेश यादव ने सुजीत कुमार सिंह प्रिंस को किसी विजय कुमार से जान से मारवाने की धमकी दिलवाई थी। गाजीपुर में ऐसे संविदाकर्मी डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम की संख्या लगभग 600 है, जिनके एक महीने का वेतन करोड़ों रुपये होता है, अगर प्रदेश भर के 75 जिलों की बात करें तो यह धांधली अरबों रुपये की है, जिसका पर्दाफाश अनंत टाइम्स द्वारा किया गया था।





