भक्ति चैनल मंगल कलश टीवी में इन दिनों उथल-पुथल चल रहा है. खबर है कि यहां से पिछले कुछ दिनों में कई लोगों ने इस्तीफा दिया है तो कुछ को प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखाया है. हालांकि सभी लोगों के नाम पता नहीं चल पाए हैं, परन्तु जिन लोगों के नामों की जानकारी मिली है उसमें प्रोग्रामिंग हेड मनोज बेसरिया का नाम भी शामिल है. बेसरिया ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
मनोज के अलावा विनीत चौधरी, देवयानी, सुंदर, महेश ने भी चैनल से इस्तीफा दे दिया है. ये लोग अपनी पारी किन चैनलों या संस्थानों से शुरू कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. संभावना है कि कुछ और लोग इस चैनल से इस्तीफा देंगे.





