न्यूज एक्सप्रेस से खबर है कि दिनेश कांडपाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. वे यहां पर सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. दिनेश अपनी नई पारी इंडिया टीवी के साथ शुरू करने जा रहे हैं. दिनेश जनसंदेश न्यूज चैनल से इस्तीफा देकर न्यूज एक्सप्रेस पहुंचे थे. दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में आल इंडिया रेडियो से की थी. वे ईटीवी, एस1, इंडिया न्यूज, वॉयस आफ इंडिया को भी विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं.





